{"_id":"694d33b2cbd69eba9f0f5757","slug":"special-prayer-meetings-were-held-in-churches-happiness-was-shared-by-cutting-cakes-nahan-news-c-177-1-ssml1028-167906-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चर्चो में विशेष प्रार्थना सभा, केक काटकर बांटीं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चर्चो में विशेष प्रार्थना सभा, केक काटकर बांटीं खुशियां
विज्ञापन
दिल्ली गेट स्थित चर्च आफ नार्थ इंडिया में क्रिसमस पर केक काटते विभिन्न धर्मो के लोग। संवाद
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले भर में वीरवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। सभी धर्मों के लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन मिल-जुलकर मनाया और धार्मिक सौहार्द की मिसाल पेश की। आईटीआई के समीप चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों व बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के समक्ष कैंडल जलाकर प्रार्थना में हिस्सा लिया।
चर्च के फादर ने लोगों को बताया कि क्रिसमस का दिन प्रेम, खुशी, आनंद और आशीष का दिन है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिल-जुलकर रहने का आह्वान किया। यहां ईसाई समुदाय के अलावा दूसरे धर्मों के लोग भी काफी संख्या में पहुंचे। विशेषकर बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान बच्चों ने क्रिसमस ट्री भी सजाया। बच्चों ने एक-दूसरे को उपहार भेंट किए।
दिल्ली गेट स्थित चर्च ऑफ नार्थ इंडिया में हुए कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी सिरमौर के जिला अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद की अगुवाई में शरीक हुए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कैप्टन सलीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख, सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान, सोहेल अहमद शेख और ईसाई समुदाय की नीरू दत्ता ने हैपी को केक और फूल भेंट किए। सभी लोगों ने यहां एक साथ केक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाईं। इस दौरान और भी कई लोग मौजूद रहे।