फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sound gun and elephant

Sirmour News: फसलों-रिहायशी क्षेत्रों से हाथियों को भगा रहे साउंड गन से

Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sound gun and elephant
सतीवाला जंगल क्षेत्र में रात को साउंड गन से हाथियोें को भगाने का प्रयास करते वन कर्मी: स्रोत : 
सतीवाला के आसपास वन विभागीय टीम रात भर रही अलर्ट
विज्ञापन

वन टीम को उत्तराखंड क्षेत्र से दो हाथियों के पहुंचने के मिले थे पदचिह्न
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से आ धमकने वाले हाथी लंबे अरसे से सिरमौर जिले में फसलों इत्यादि को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। बुधवार को सतीवाला वन बीट में उत्तराखंड से दो हाथी पहुंचे हैं। आसपास के लोगों को विभाग ने अलर्ट कर दिया है।
वीरवार को देर रात तक सतीवाला रिहायशी क्षेत्र और फसलों के आसपास के क्षेत्र से हाथियों के भगाने के प्रयास चलते रहे। इस दौरान वन टीम ने साउंड गन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ वर्षों से उत्तराखंड से आने वाले हाथियों के झुंड कुछ माह बाद वापस लौट जाते थे, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में हालात कुछ बदले हैं। हाथियों को हिमाचल-हरियाणा सीमा पर स्थित दोनों नेशनल पार्क और आसपास जंगल क्षेत्र भा गया है। अब काफी हाथियों ने इस कोरिडोर में अधिक समय तक ठहराव रखा है। इसके चलते हाथी-मानव संघर्ष भी बढ़ने लगा है। पिछले 3 सालों में ही हाथियों ने अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत प्रोजेक्ट हाथी के तहत इन दोनों ही घटनाओं के बाद से वन विभाग लगातार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। वीरवार देर रात तथा शुक्रवार को दिन भर वन विभाग की टीम माजरा के तहत पड़ने वाले सतीवाला जंगल में सक्रिय नजर आई। इस दौरान हाथियों के भ्रमण स्थल के पदचिह्नों के आधार पर आसपास लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
वन विभाग के स्थानीय क्षेत्र के बीओ सचिन शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। वन विभाग टीम चौकस नजर रखे हुए है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed