Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   solan minas road closed due to landslides

Sirmour News: मलबा आने से सोलन-मिनस मार्ग 13 घंटे रहा बंद

Wed, 28 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
solan minas road closed due to landslides
हरिपुरधार क्षेत्र के बियोंग गांव के समीप भूस्खलन से बंद पड़ा सोलन-मिनस मार्ग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

मलबा आने से सोलन-मिनस मार्ग 13 घंटे रहा बंद
भूस्खलन के कारण रात को 10 बजे हो गया था बंद, लोग हुए परेशान
सुबह 11 बजे यातायात आवाजाही के लिए हुआ बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई बारिश के कारण बियोंग गांव के समीप भूस्खलन से सोलन-मिनस मार्ग बंद हो गया। 13 घंटे तक मार्ग बंद रहा। देर रात को बंद हुए मार्ग के कारण यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। यात्री परेशान हुए। सुबह करीब 11 बजे इस मार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात हुई बारिश के कारण भारी मलबा बियोंग गांव के समीप सोलन-मीनस मार्ग पर आ गया। रात करीब 10 बजे यह मार्ग आवाजाही के लिए बंद हो गया। इस मार्ग के दोनों ओर कई वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को भी जान हथेली पर रखकर इस मार्ग को पार करना पड़ा। दूसरे लोग भी खासे परेशान हुए। सबसे अधिक परेशानी वाहनों में सवार हुए लोगों को हुई। लोक निर्माण विभाग ने सुबह 9 बजे इस मार्ग को खोलने का कार्य शुरू किया। करीब 11 बजे इस मार्ग को खोलकर यातायात के लिए बहाल किया गया। इसके बाद फंसे हुए यात्रियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग हरिपुरधार के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक ने बताया कि उक्त सड़क भारी बारिश के चलते बंद हो गई थी, जिसे विभाग की ओर से सूचना मिलते ही 11 बजे के करीब जेसीबी लगवा कर आवागमन के लिए खोल दिया गया।
----संवाद

हरिपुरधार क्षेत्र के बियोंग गांव के समीप भूस्खलन से बंद पड़ा सोलन-मिनस मार्ग। संवाद

हरिपुरधार क्षेत्र के बियोंग गांव के समीप भूस्खलन से बंद पड़ा सोलन-मिनस मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed