फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   soil deepak demand in nahan

Sirmour News: संजीव कुमार के दीये बढ़ा रहे नाहन में दिवाली की रौनक

Wed, 08 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
soil deepak demand in nahan
सचित्र---
विज्ञापन

संजीव कुमार के दीये बढ़ा रहे नाहन में दिवाली की रौनक
नाहन में आज भी जिंदा है मिट्टी के बर्तन बनाने की कला
पुश्तैनी काम को आज भी अमरपुर निवासी रखे हुए हैं जिंदा
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। दिवाली पर बिकने वाले मिट्टी के दीयों-बर्तनों का स्थान बेशक चाइना निर्मित दीये और बर्तन लेने लगे हैं। बावजूद इसके आज भी बाजार में स्वदेशी मिट्टी से बने दीये और बर्तनों की मांग है।
नाहन में भी ऐसे कई परिवार हैं जो दशकों से पुश्त दर पुश्त मिट्टी के दीये और बर्तन बना रहे हैं। इनमें अमरपुर निवासी संजीव कुमार का परिवार भी ऐसे ही परिवारों में शामिल हैं। संजीव कुमार बचपन से ही रंग बिरंगे मिट्टी के मटको, गोल्क, करूए, दीयों, गड़बड़ों को बना कर इस बेहतरीन कला को जिंदा रखे हुए हैं।
विज्ञापन

मिट्टी के बनाए इन्हीं बर्तनों से होने वाली कमाई इस परिवार के भरण पोषण का सहारा है।
जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय संजीव कुमार बचपन से ही मिट्टी के बर्तन बना रहे हैं। इनके पिता स्वर्गीय दीपचंद व माता रोशनी देवी को मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य विरासत में मिला था। संजीव कुमार ने होश संभालते ही इस कार्य में अपने माता-पिता का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। आज इस कार्य को करते हुए संजीव कुमार को चार दशक बीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव कुमार की पत्नी रीना देवी, बेटा नितिन कुमार, बेटी शिखा व कनिष्का भी इस कार्य में सहयोग दे रहे हैं।
संजीव कुमार ने बताया कि उनका ये पुश्तैनी धंधा है। बेशक बाजार में स्टील और दूसरी धातुओं से बने बर्तनों ने मिट्टी से बने बर्तनों का धंधा चौपट कर दिया है। इसके बावजूद वह इन्हीं मिट्टी के बर्तनों को बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। दिवाली पर बनाए बर्तनों से अच्छी आय हो जाती है। उनके बनाए बर्तनों की आज भी बाजार में मांग है।
उन्होंने बताया कि दिवाली पर मांग अधिक होने के कारण उनके परिवार का हर सदस्य इस कार्य में उनका हाथ बंटाता है। वह मिट्टी के बर्तन बनाते हैं तो अन्य सदस्य उनको रंगने का कार्य करते हैं।

--
एक इतिहास बन जाएंगे मिट्टी के बर्तन
संजीव कुमार ने दुखी मन से कहा कि कला का ये बेजोड़ रंग शायद आने वाले समय में देखने को न मिले। मुझे लगता है आने वाली पीढ़ी के लिए मिट्टी के मटके, दीये, गोलक शायद किताबों या दादी-नानी की कहानियों तक ही सिमट कर रह जाएं।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed