{"_id":"655a012e3f27d0cefb035992","slug":"sobhyatra-organised-in-nahan-on-the-occasion-of-sai-baba-birthday-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12957-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में साई प्रेमियों ने धूमधाम से निकाली पालकी शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में साई प्रेमियों ने धूमधाम से निकाली पालकी शोभा यात्रा
विज्ञापन
सचित्र-
नाहन में साईं प्रेमियों ने धूमधाम से निकाली पालकी शोभायात्रा
श्री सत्य साईंं बाबा के रंग में रंगे नजर आए बच्चे, बुजुर्ग और जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साईं बाबा की 98वीं जयंती के उपलक्ष्य पर नाहन में भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। श्री सत्य साईं सेवा संगठन नाहन द्वारा निकाली गई पालकी शोभायात्रा में शहर के सैकड़ों साईं प्रेमियों ने भाग लिया।
शोभायात्रा साईं हॉल से शुरू हुई जो रानीताल, पक्का तालाब, गुन्नूघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक, कच्चा टैंक आदि क्षेत्रों से होती हुई वापस साईं हॉल पहुंच कर खत्म हुई।
शोभायात्रा के दौरान खास बात यह रही कि सभी साईं प्रेमी एक कतार के रूप में आगे बढ़ते नजर आए जिस कारण शहर में किसी को भी यातायात असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। बच्चों से लेकर बड़ोंं तक सभी कतारबद्ध होकर इस शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
इसमें कई स्कूलों के बच्चे भी साईं के रंग में रंगे नजर आए। शोभायात्रा से पूर्व साईं हाल में भजन-कीर्तन भी किया गया जिसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं व पुरुषों ने श्रद्धा से भाग लिया और भजन-कीर्तन किया।
श्री सत्य साईं सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 98वीं पावन जयंती पर समिति की ओर से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसमें प्रभात फेरी, लक्ष्य अर्चना, हवन यज्ञ, पारिवारिक व महिला भजन, विद्यालय सेवा, अस्पताल सेवा, बाल विकास कार्यक्रम, विशेष भजन, भाषण स्पर्धा एवं जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, स्वेटर, जुराब, जूते, पाठय एवं लेखन सामग्री वितरण करना आदि कार्य शामिल हैं।
रविवार को निकाली पालकी शोभा यात्रा में प्रो. अमर सिंह चौहान, वेद प्रकाश गुरुजी, डाॅ. सुरेश जोशी, रजनी, डाॅ. राजन कौशल, अशोक विक्रम, सत्यम शर्मा, विजय सैनी, दर्शना सहित सैकड़ों साईं प्रेमी मौजूद रहे।
-- -- -- संवाद