{"_id":"678922747845b7d5f9000880","slug":"snowfall-in-the-upper-areas-of-the-district-and-rain-in-the-plains-nahan-news-c-177-1-ssml1028-141346-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश
विज्ञापन
नौहराधार क्षेत्र में ताजा हिमपात के बाद बिछी बर्फ की सफेद चादर। संवाद
फलदार पौधों और फसलों को मिली संजीवनी, चेहरे खिले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां/नौहराधार (सिरमौर)। बुधवार देर रात को जिला सिरमौर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हुई। हालांकि दिन में मौसम ठीक रहा, लेकिन रात को हुई बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बारिश और बर्फबारी ने फलदार पौधों और नकदी फसलों में जान फूंक दी।
बता दें कि बर्फबारी होने से बगीचों में देर तक नमी बनी रहती है और पौधों को पानी की जरूरत नहीं होती। ऐसे में बर्फबारी से बागवानों के चेहरे पर भी रौनक आ गई है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। बता दें कि जिले के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों गेहूं, लहसुन, मटर, आलू, प्याज और तोरिया की फसल खेतों में लगाई गई है। यहां पर अधिकतर क्षेत्र में वर्षा पर ही निर्भर हैं। ऐसे में मौसम आधारित इलाकों में बारिश से फसलों को भी संजीवनी मिली है।
किसान सुरेंद्र कुमार, देशराज, भीम सिंह, तेजवीर, राजकुमार व जितेंद्र कुमार ने बताया कि पच्छाद क्षेत्र में हुई व्यापक वर्षा किसानों को इस वर्षा का लाभ पहुंचा है। कई दिनों तक लगातार धूप के कारण फसलों को सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता थी जो अब पूरी हो गई है।
विज्ञापन
बर्फबारी से चार बस रूट प्रभावित
बुधवार देर रात बर्फबारी के कारण जिले के चार रूट प्रभावित हुए हैं। हालांकि कोई भी रूट सस्पेंड नहीं है। एचआरटीसी अड्डा प्रभारी नाहन मोहम्मद नासिर ने बताया कि नाहन से कुहंट जाने वाली बस अंधेरी, नाहन से बडौन जाने वाली बस भी अंधेरी तक ही जा पा रही है। वहीं पांवटा-गजवा बस भी नायापंजोड़ और पांवटा-डिमाइना बस धहार तक ही जा पा रही है। बाकी सभी रूट पूरी तरह से बहाल हैं।