{"_id":"74251a20f32c61c7c90f9cbecb9c553d","slug":"snowfall-in-kupvi-road-block-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरधार-कुपवी मार्ग बर्फबारी के बाद हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुरधार-कुपवी मार्ग बर्फबारी के बाद हुआ बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 13 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिपार क्षेत्र की चोटियों में शनिवार को फिर हिमपात हुआ है। चूड़धार में सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गिरिपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही हल्की बर्फबारी हो रही है। क्षेत्र में यह सीजन का तीसरा हिमपात हैं। हरिपुरधार में 4 सेमी, मां भंगाइणी मंदिर परिसर में 8 सेमी, खड़ाह, रोधार व थियानबाग घाटी में 10 सेमी ताजा हिमपात हुआ है। चूड़धार में 20 से 22 सेमी ताजा हिमपात होने की खबर है।
विज्ञापन
चांदपुरधार, कुफरधार, कालाबाग, बड़ियाल्टा आदि चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। रोधार खड़ाह व सैलपाव में भारी बर्फबारी होने के कारण हरिपुरधार कुपवी मार्ग पर दोपहर बाद यातायात ठप हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण हरिपुरधार-लोहानधार बाग सड़क पिछले एक सप्ताह से बंद है। क्षेत्र में बर्फबारी होने से गिरिपार क्षेत्र ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन
चूड़धार में बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई है, मगर बर्फबारी के कारण पेयजल का संकट पैदा हो गया है। चूड़धार से स्वामी कमला नंद ने फोन पर बताया कि पाइप लाइन कई दिनों से जाम है। पानी की बाउड़ी भी जम गई हैं। खाना बनाने व पीने के लिए लिए बर्फ को पिघला कर उसके पानी को इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन