संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा खंड नाहन के अंतर्गत आने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला भांभी भनोत में आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रोमिला देवी को अध्यक्ष और रीना देवी को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही रेखा देवी, कमलेंद्र सिंह, प्रोमिला देवी, सीमा देवी, नरेश कुमार, कुमारी शिल्पा और रोहित भारद्वाज को विद्यालय प्रबंधन समिति का सदस्य नियुक्त किए गया। विद्यालय प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि सीएमसी के गठन की प्रक्रिया पूर्ण शांति से हुई और सभी नव निर्वाचित सदस्यों ने विद्यालय विकास करने की शपथ ग्रहण की।
------