फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Slogans of Vinay Kumar and Congress Zindabad were raised in Nahan

Sirmour News: नाहन में विनय कुमार और कांग्रेस जिंदाबाद के लगाए नारे

Sun, 23 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Slogans of Vinay Kumar and Congress Zindabad were raised in Nahan
विधायक विनय कुमार को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ददाहू में जश्न मनाते कार्यकर्ता। स
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, लड्डू बांटे
विज्ञापन


सिरमौर कांग्रेस ने नाहन में विनय की ताजपोशी पर मनाया जश्न

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाहन में खूब जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। उन्होंने लड्डू और रसगुल्ले बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। नाहन में कांग्रेस भवन के पास महलात चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोपहर को जश्न मनाया।

इस दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंकी, रूपेंद्र ठाकुर, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिवि चौहान, रेणुका मंडल के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान, महासचिव मित्र सिंह तोमर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओपी ठाकुर, नरेंद्र तोमर, कैप्टन सलीम अहमद, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को लड्डू व रसगुल्ले बांटकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद.., सुक्खू भाई जिंदाबाद और विनय भाई जिंदाबाद.., के भी नारे लगाए।
विज्ञापन


सिरमौर को अध्यक्ष मिलना सम्मान की बात : सोलंकी

इससे पूर्व कांग्रेस भवन नाहन में हुई प्रेसवार्ता में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रेणुका के विधायक विनय कुमार की ताजपोशी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय और राज्य के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। सोलंकी ने कहा कि सिरमौर जिला को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष पद मिलना बड़े सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के बाद यह दूसरा मौका है जब जिला सिरमौर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह समेत अन्य नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विनय कुमार युवा सोच के नेता हैं। जिला समेत प्रदेश में संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे।


उम्मीद पर खरा उतरेंगे विनय : तपेंद्र

रेणुकाजी मंडल के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने कहा कि विनय कुमार को जो जिम्मेदारी कांग्रेस नेतृत्व ने दी है। वे उस पर सौ प्रतिशत खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि विनय के नेतृत्व में कांग्रेस हिमाचल में नई इबारत लिखेगी। विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed