फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   skill trade test organised

Sirmour News: नागेंद्र सिंह सर्वश्रेष्ठ माइनिंग मेट और गौरी शंकर गुप्ता सर्वश्रेष्ठ फिटर मेकेनिक रहे

Sun, 30 Nov 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
skill trade test organised
पांवटा साहिब में खान सुरक्षा सप्ताह के दौरान स्किल-ट्रेड टेस्ट लेतेवि‌शेषज्ञ: संवाद
कार्यक्रमों का उदेश्य सहभागिता, समर्पण और सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी : निदेशक
विज्ञापन

खान सुरक्षा महानिदेशालय श्रीनगर के तत्वाधान में स्किल, ट्रेड टेस्ट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। खान सुरक्षा महानिदेशालय श्रीनगर के तत्वाधान में सिरमौर जिले का स्किल और ट्रेड टेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि श्रीनगर क्षेत्र खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक संजीव नमोला और भूवैज्ञानिक एवं जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला नोडल ऑफिसर आरपी तिवारी और महाप्रबंधन जेएसटी माइन राजेंद्र प्रसाद तिवारी, महासचिव मामराज ठाकुर व एचओडी सीसीआई माइन पीके सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी आरपी तिवारी ने कहा कि स्किल और ट्रेड, टेस्ट में मेजर-मिनरल विभिन्न खानों के कर्मचारियों ने अलग-अलग श्रेणी में भाग लिया। निपुण खान प्रबंधक और अभियंता के द्वारा खान के कर्मचारियों का अलग-अलग श्रेणी में आंकलन किया गया।
विज्ञापन

माइनिंग मेट श्रेणी में नागेंद्र सिंह सीसीआई राजबन प्रथम, रामप्रवेश सिंह बनौर लाइम स्टोन माइन दूसरे व रमेश चंद घनवासा बनौर माइन तृतीय रहे। मेकेनिक में गौरीशंकर गुप्ता सीसीआई राजबन प्रथम, बाबर खान सीसीआई राजबन दूसरे व नरेंद्र भूतमढ़ी माइन तृतीय रहे। ड्रिल ऑपरेटर में ऋषी कपूर सीसीआई राजबन प्रथम, ओम प्रकाश जेएसटी बोहार दूसरे व लोकेश शर्मा जाकरा माइन जेएसएफ तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर ऑपरेटर श्रेणी में सुनील कुमार सीसीआई राजबन प्रथम, राजेश शर्मा जेएसटी बोहार दूसरे तथा बाला दत्त संगड़ाह लाइम स्टोन माइन तृतीय रहे। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रेणी में दीप चंद सीसीआई राजबन प्रथम, लायक राम संगड़ाह लाइम स्टोम माइन दूसरे व मदन सिंह भीमगोडा लाइम स्टोन तृतीय स्थान पर रहे। ब्लास्ट वर्ग में प्रेमचंद संगड़ाह माइन प्रथम, लायक राम, गुप्ता लाइम स्टोन माइन दूसरे और सुमेर चंद सुमेर चंद जेएसटी माइन बोहार तृतीय रहे।
टिप्पर ऑपरेटर में सुभाष संगड़ाह लाइम स्टोन प्रथम, राजेंद्र शर्मा सीसीआई राजबन दूसरे व छोटे लाल भूतमढ़ी लाइम स्टोन माइन तृतीय स्थान पर रहे। प्राथमिक चिकित्सा टेस्ट में वेद प्रकाश भूतमंढ़ी माइन प्रथम, जयपाल जेएसटी बोहार माइन दूसरे व राम प्रताप सिंह बनोर लाइम स्टोन माइन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि श्रीनगर क्षेत्र खान सुरक्षा महानिदेशालय के निदेशक संजीव नमोला और भूवैज्ञानिक एवं जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सहभागिता, समर्पण व सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी को प्रेरित किया जा रहा है। 21 नवंबर से देशभर में नई श्रम संहिता लागू हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर में कामगारों व कर्मचारियों के लिए श्रम कानूनों को सरल, पारदर्शी व प्रभावी बनाने को कदम उठाए गए हैं।



इस अवसर पर जिला नोडल ऑफिसर आरपी तिवारी, खान मलिक सुनील गोयल, मामराज ठाकुर, हरि ओम गोयल, दीपक चावला, रोहित ठाकुर, खान प्रबंधक अशोक छाबड़ा, डीके सिन्हा, आरवी सिंह, श्रीनिवास पांडे, आरसी मलिक, सोहन चौहान, सोम प्रकाश ठाकुर, केके सिंह, संजीव शर्मा, मुकेश शर्मा, अजय व विवेकानंद मौजूद रहे
संवाद

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed