{"_id":"6ae5f70e24f49a606b047ab8","slug":"six-players-selected-for-ragbi-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192996-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में दम दिखाएंगे कोटड़ी व्यास स्कूल के छह रग्बी खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में दम दिखाएंगे कोटड़ी व्यास स्कूल के छह रग्बी खिलाड़ी
विज्ञापन
नईं दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्कूली रग्बी प्रतियोगिता को चयनित कोटड़ी व्यास स्कूल के खिला
हिमाचल की अंडर-19 टीम में चार छात्राओं और दो छात्रों का चयन
नई दिल्ली में 70वीं एसजीएफआई प्रतियोगिता में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास के छह खिलाड़ियों का चयन 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 रग्बी टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी पांच नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमाचल प्रदेश की टीम में विद्यालय की चार छात्राओं अंश्वी, श्वेता, स्नेहा और दीपिका के साथ दो छात्र ध्रुव और आर्यन शामिल हैं। एक साथ छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
खिलाड़ियों के कोच धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने विद्यालय के साथ पूरे सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, वर्तमान प्रधान शिक्षा देवी, उपप्रधान हितेंद्र, बीडीसी सदस्य राजेश कुमार तथा एसएमसी सदस्यों मूलराज, राजकुमार, सुमन देवी, सरबजीत कौर, मीरा देवी और पवन कुमार ने खिलाड़ियों, कोच और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तर पर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां ये छह खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।-- -- -- --
विज्ञापन
नई दिल्ली में 70वीं एसजीएफआई प्रतियोगिता में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास के छह खिलाड़ियों का चयन 70वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की अंडर-19 रग्बी टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी पांच नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिमाचल प्रदेश की टीम में विद्यालय की चार छात्राओं अंश्वी, श्वेता, स्नेहा और दीपिका के साथ दो छात्र ध्रुव और आर्यन शामिल हैं। एक साथ छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के कोच धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने विद्यालय के साथ पूरे सिरमौर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास और उचित मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अजय शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार, वर्तमान प्रधान शिक्षा देवी, उपप्रधान हितेंद्र, बीडीसी सदस्य राजेश कुमार तथा एसएमसी सदस्यों मूलराज, राजकुमार, सुमन देवी, सरबजीत कौर, मीरा देवी और पवन कुमार ने खिलाड़ियों, कोच और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तर पर खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां ये छह खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।