फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour news, sirmour, sirmour

खिलाड़ियों का डाइट खर्च सरकार करे वाहन : संघ

Thu, 08 Aug 2024 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
sirmour news, sirmour, sirmour
स्कूल प्रवक्ता संघ ने कहा कि तीन गुना वृद्धि को वहन नहीं कर पाएंगे विद्यालय
विज्ञापन

कहा, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों की कम संख्या से कम आत है फंड
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने खंड, जिला और राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की डाइट मनी को 120 और 150 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये कर दिया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए यह खर्च 250 रुपये प्रतिदिन से बढ़ा कर 500 रुपये कर दिया है।
इसे लेकर हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ सिरमौर ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि सरकार को बढ़ी हुई डाइट मनी का संर्पूण खर्च खुद वहन करना चाहिए।
संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव डॉ. आईडी राही, वरिष्ठ राज्य उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा, संजय शर्मा, रमेश नेगी, भावना साथी व संध्या चौहान ने बताया कि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्रों का खर्च प्रदेश विद्यालय क्रीड़ा संघ की राज्य और जिला स्तरीय समितियां उठाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड और जिला स्तर पर 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का खर्च विद्यालय को उठाना पढ़ता है। ऐसे में अब डाइट मनी में हुई तीन गुना की वृद्धि को अधिकतर विद्यालय, विद्यार्थियों को सीमित संख्या और फंड्स की कमी के कारण वहन नहीं कर पाएंगे। जिसके कारण इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में भागीदारी बहुत कम अथवा केवल औपचारिक होगी। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और जौहर को प्रदर्शित करने से वंचित हो जाएंगे। प्रवक्ता संघ ने सरकार से मांग की है कि बढ़ी हुई डाइट मनी का संपूर्ण खर्च सरकार स्वयं वहन करे अथवा आयोजकों को यह राशि विभाग द्वारा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed