फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour news, sirmour, sirmour

Sirmour News: धान में पत्ता लपेट रोग 10 प्रतिशत वायरस मिला

Thu, 08 Aug 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
sirmour news, sirmour, sirmour
कृषि वैज्ञानिकों की टीम धौलाकुआं क्षेत्र में रोग से ग्रस्त फसल के निरीक्षण के दौरान। संवाद
कृषि विशेषज्ञों की टीम ने धौलाकुआं और पांवटा साहिब के क्षेत्रों जांची फसलें
विज्ञापन

धान की फसल खेतों में सिकुड़ने लग गई थी, जिससे धान छोटा बड़ा दिखने लगा
संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं/नाहन (सिरमौर)। धौलाकुआं और पांवटा साहिब के क्षेत्रों में धान व मक्की की फसलों में रोग लगने के बाद वीरवार को कृषि विशेषज्ञों की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने मौके पर जाकर रोग से ग्रस्त धान व मक्की के खेतों का निरीक्षण किया। जिसमें धान में ज्यादातर पत्ता लपेट रोग पाया गया और 10 प्रतिशत धान में वायरस मिला।

धौलाकुआं व पांवटा साहिब क्षेत्र में बीते दो सप्ताह से धान व मक्की दोनों फसलें अलग-अलग रोगों की चपेट में पाई गई थी। क्षेत्र के सूरजपुर, पुरुवाला, काशीपुरा, कोटड़ी ब्यास, सैनवाला, अजियवाला में धान की फसल खेतों में सिकुड़ने लग गई थी, जिससे धान छोटा बड़ा दिखने लगा। तेजी से फैलता रोग देख किसान बहुत घबरा चुके थे। दो साल पहले भी इसी तरह बीमारी से 80 प्रतिशत धान की फसल चौपट हो गई थी। इस साल फिर से पहले जैसी स्थिति पैदा न हो इसको लेकर धौलाकुआं के कृषि विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और किसानों की बैठकों में बताया कि धान में वायरस आया है व मौसम ज्यादा गर्म होने से फसल पर फर्क पड़ा है। बीते एक सप्ताह से बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इसके बाद धान की फसल में फिर से हरियाली देखने को मिलने वाली है ।
विज्ञापन



अपने आप ठीक हो रहा वायरस : धीमान

विषयवाद विशेषज्ञ पादप रोग शिवाली धीमान व कृषि विशेषज्ञ मनजीत सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि धान में वायरस अपने आप ठीक हो रहा है और मक्की में लगा सूंड़ी रोग भी बारिश से तापमान कम होने से ठीक रहेगा। अगर फिर भी सुंडी रोग दिखता है, ऐसे में कोरा जोन दवा का छिड़काव करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed