फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmour and Kullu won quies competition

प्रश्नोत्तरी में सिरमौर और कुल्लू ने बाजी मारी

Thu, 17 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Thu, 17 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन

नाहन के चौगान मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर अर्बन वर्ग में आयुष व अनिरुद्घ की जोड़ी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। जबकि जया व तनुश्रेया की जोड़ी ने दूसरा और इशिका व चंदन अत्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता के जूनियर रूरल वर्ग में सिरमौर जिला के अनीष व सर्वेश ने प्रथम स्थान झटका।

विज्ञापन


कुल्लू जिला के अरनव व मृगेश ने दूसरा व कांगड़ा जिला की श्वेता व रिया की जोड़ी तीसरा स्थान झटकने में कामयाब रही। सीनियर रूरल वर्ग में जिला कुल्लू के अभिनव शर्मा व शिवा भारद्वाज ने प्रथम, हमीरपुर के अक्षत व वंशिका ठाकुर ने द्वितीय और शिमला के अतुल व अंकित चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सम्मेलन के तीसरे दिन राजकीय शमशेर सीनियर सेकेेंडरी की प्रिंसिपल विनती मनूजा विशेष रुप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के अविष्कारों का अवलोकन कर बच्चों के प्रदर्शन की काफी सराहना की। शाम के समय लघु नाटिका मंचन प्रतियोगिता में विज्ञान के सतत विकास एवं पर्यावरण से संबंधित ज्वलंत समस्याओं का चित्रण करते हुए जिला सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, सोलन व हमीरपुर जिला के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला समन्वयक हरदेव सिंह के अलावा  विभिन्न जिलों के स्कूलों से आए स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed