फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaure news nahan news in ward no. two sihv colony link roads condition are very poor people facing problem

वाहन चलाना ही नहीं, पैदल चलना भी हुआ दुश्वार

Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
sirmaure news nahan news in ward no. two  sihv colony link roads condition are very poor  people facing problem
नाहन के वार्ड नंबर दो की शिव शक्ति कालोनी के संपर्क मार्ग पर फंसी गाड़ी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर-दो में यशवंत विहार की शिव कालोनी में संपर्क मार्ग की हालत बेहद खस्ता होने पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। बीती रात भारी बारिश के बाद सोमवार को 500 मीटर लंबे कच्चे संपर्क मार्ग पर वाहनों को चलाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

कई वाहनों को धक्का मारकर मुख्य सड़क पर पहुंचाना पड़ा। यहां तक कि इस बीच लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया। नगर परिषद समेत प्रशासन को कई बार समस्या के समाधान को लेकर भेजी शिकायतों के बाद भी कोई निष्कर्ष न निकलने से अब कालोनी वासियों में गहरा रोष पनप गया है।
विज्ञापन

सोमवार को लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की हुंकार भी भरी। शिव कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एलआर शर्मा, महासचिव यशपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रिखीराम शर्मा आदि पदाधिकारियों ने कहा कि यहां मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव है। स्थानीय लोग लगातार नगर परिषद और जिला प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवाते आए हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्षेत्र में सड़क समेत पेयजल, सीवरेज व स्ट्रीट लाइटों समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई बार लोगों ने उपायुक्त सिरमौर व नगर परिषद को संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया है लेकिन समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है।
उन्होंने बताया कि रविवार की रात व सुबह भारी बारिश के बाद क्षेत्र के लिए बनाया गया संपर्क मार्ग ठप हो गया। लोगों के वाहन बीच मार्ग में फंस गए। लोगों को बमुश्किल अपने गंतव्य तक पैदल सफर तय करके पहुंचना पड़ा। यहां सीवरेज न होने के चलते बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समाधान नहीं निकलता है तो जल्द आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।

नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर ने बताया कि फंड की कमी से दिक्कत आ रही है। जल्द ही क्षेत्र की सड़क के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाएं सुधारी जाएंगी।

नाहन के वार्ड नंबर दो की शिव शक्ति कालोनी के खस्ताहालत संपर्क मार्ग से गुजरते कामकाजी लोग। संवाद

नाहन के वार्ड नंबर दो की शिव शक्ति कालोनी के खस्ताहालत संपर्क मार्ग से गुजरते कामकाजी लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed