फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news toilet make in mandir bhandar room and people oppose the decision

मंदिर के भंडार गृह में रातों रात बना दिया शौचालय

Fri, 04 Nov 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news toilet make in mandir bhandar room and people  oppose the  decision
नाहन के नौणी का बाग में श्री नरसिंह महाराज मंदिर में शौचालय के लिए चिन्हित स्थल को दिखाते स्थानीय - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर के नौणी का बाग स्थित श्री नरसिंह महाराज मंदिर के भंडार गृह (कमरे) में शौचालय बनने से लोग भड़क गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने रात को इस कार्य को अंजाम दिया। जबकि शौचालय निर्माण के लिए खाले के ऊपर जगह चिह्नित की गई थी। लोगों ने विभाग से इस शौचालय को हटाकर खाले के ऊपर ही शौचालय निर्माण करने की बात कही है।
विज्ञापन

नौणी का बाग निवासी भूषण लाल, सरोज सैनी, बॉबी सैनी, राजरानी आदि ने कहा कि श्री नरसिंह महाराज मंदिर में इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। लोगों ने दावा किया कि शौचालय निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के जेई ने मंदिर के समीप खाले पर शौचालय निर्माण करने के लिए जगह चिह्नित की थी लेकिन वीरवार रात ठेकेदार ने मंदिर के भंडार गृह कमरे में ही दीवार खड़ी कर शौचालय बना दिया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। लोगों ने कहा कि ऐसी कौन सी आफत आ गई थी कि रात के समय में कमरे के भीतर शौचालय का निर्माण करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस कमरे में भजन-कीर्तन भी होते हैं और इसे भंडार गृह के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से इस शौचालय को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भंडार गृह कमरे में शौचालय का निर्माण करके उनकी आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
स्थानीय लोगों से की जाएगी बात
वार्ड नंबर 12 के पार्षद अविनाश गुप्ता ने कहा कि स्थानीय लोगों को एक साथ बिठाकर इस मसले का हल निकाला जाएगा। जो भी लोग निर्णय लेंगे उसके हिसाब से कार्य कर दिया जाएगा।

....
मंदिर कमेटी के अनुसार हुआ काम
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने कहा कि मंदिर कमेटी ने जहां शौचालय निर्माण की बात कही थी। उसी के अनुसार शौचालय निर्माण करवाया गया है।

नाहन के नौणी का बाग में श्री नरसिंह महाराज मंदिर के भंडार गृह में बनाया शौचालय दिखाते लोग। संवाद

नाहन के नौणी का बाग में श्री नरसिंह महाराज मंदिर के भंडार गृह में बनाया शौचालय दिखाते लोग। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed