फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news theaf stolen gold and silver jewellery of about eight lakh rupees in rampur majri ponta sahib

लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लेकर शातिर फरार

Sun, 20 Nov 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news theaf stolen gold and silver jewellery of  about  eight lakh rupees in rampur majri ponta sahib
रामपुर माजरी में ज्वेलरी चोरी की मामले के बाद जांच में जुटी पुलिस। संवाद - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना के तहत आने वाले ग्राम रामपुर माजरी में शातिर चोर रिहायशी घर में घुस कर लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण ले उड़े। सुबह परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। शिकायत मिलने के बाद माजरा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम रामपुर माजरी वार्ड-आठ निवासी राकेश कुमार पुत्र जगीरी लाल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने कहा कि खेतों के साथ उसका रिहायशी मकान बना है। अज्ञात शातिर चोरों ने शनिवार रात को वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को सुबह करीब पांच बजे इसका पता चला।
विज्ञापन

राकेश ने बताया कि साथ लगते कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जब मैं भीतर के कमरे में आया तो देखा कि दो पेटियों (ट्रंक) में भरा हुआ सामान पूरी तरह फर्श पर इधर-उधर बिखरा हुआ है। उसने भाई सुरजीत कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गहनों की पेटी में रखे हुए गहनों की जांच की। पेटी से गले के दो हार (लगभग 4 तोला), माथे के दो टीके (लगभग 2 तोला), दो झूमके कान के (1.5 तोला), नाक की सोने की नाथ (लगभग-2 तोला), चाक सिर का (लगभग-2 तोला), चार सोने की अंगूठी पुरुष (2 तोला), दो सोने की अंगूठी महिला (8 ग्राम), दो दस्तबंद चांदी के (करीब 70 तोला) और दो पान पटरी (70 तोला) चोरी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि चुराए गए आभूषणों की कीमत आठ लाख से अधिक है। शिकायत मिलने पर माजरा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने कहा कि माजरा थाना पुलिस टीम मामले की तफ्तीश कर रही है।

माजरा के रामपुर माजरी गांव में चोरी की घटना के बाद पुलिस को मौके का निरीक्षण करवाते ग्रामीण। संवा

माजरा के रामपुर माजरी गांव में चोरी की घटना के बाद पुलिस को मौके का निरीक्षण करवाते ग्रामीण। संवा- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed