फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news prince and rimpy win merathen in haripur tohana

Sirmour News: मैराथन के पुरुष वर्ग में प्रिंस व महिला वर्ग में रिंपी रही विजेता

Sun, 25 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news prince and rimpy win merathen  in haripur tohana
सिरमौर के पांवटा में हरिपुर यूथ क्लब् द्वारा आयोजित मैराथन के महिला वर्ग की विजेता को पुरस्कृत क? - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिपुर यूथ क्लब और ब्लूमिंग लाइव्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित तृतीय मैराथन दौड़ में हिमाचल, उतर प्रदेश व हरियाणा के करीब 132 धावकों ने हिस्सा लिया। हरिपुर टोहाना मैदान में हुई मैराथन के पुरुष वर्ग में सहारनपुर के प्रिंस व महिला वर्ग में अंबाला की रिंपी विजेता रहीं। इस मैराथन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन

रविवार को हुए पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी और व्यवसायी हरप्रीत सिंह रतन रहे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के युवाओं में बढ़ती नशा की प्रवृति चिंता का विषय है। उन्हें नशे से दूर रखने के लिए सही दिशा देने की आवश्यकता है। युवाओं के कार्यक्रमों में भागीदारी का सबसे बड़ा फायदा ये है कि उनके साथ हमारा खुद का भी उत्साह बढ़ जाता है। यह मैराथन एक सराहनीय कदम है। इसके लिए उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यातिथि हरप्रीत सिंह रतन व विशिष्ट अतिथि ब्लूमिंग लाइव्स फाउंडेशन निदेशक चंद्र सिंह एवं कपिश सैनी ने पुरुष वर्ग मैराथन (10 किलोमीटर) में सहारनपुर के विजेता धावक प्रिंस को 11,000 रुपये व महिला वर्ग (4 किलोमीटर) मैराथन में अंबाला की विजेता रहीं धाविका रिंपी को 5,100 रुपये विजेता राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन आयोजक और हरीपुर यूथ क्लब के दीपक कुमार, हरजीत सिंह और गुरमीत सिंह मन्नी ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने और किसी भी सामाजिक कार्य के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगेे। बताया कि विभिन्न राज्यों के कुल 132 धावक-धाविकाओं ने इस मैराथन में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान शिवपुर मंजीत सिंह, इकबाल सिंह व हरदीप सिंह समेत कई गण्यमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

सिरमौर के पांवटा में हरिपुर यूथ क्लब् द्वारा आयोजित मैराथन के पुरुष वर्ग के विजेता को पुरस्कृत क?

सिरमौर के पांवटा में हरिपुर यूथ क्लब् द्वारा आयोजित मैराथन के पुरुष वर्ग के विजेता को पुरस्कृत क?- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed