फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news nahan news rajender garg elected bjp media organising samiti president

राकेश गर्ग संभालेंगे मीडिया प्रबंधन समिति का जिम्मा

Fri, 16 Sep 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news  nahan news rajender garg elected  bjp  media organising  samiti president
नाहन में सिरमौर भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन(सिरमौर)। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिरमौर जिला भाजपा की अहम बैठक शुक्रवार को परिधि गृह नाहन में हुई जिसमें जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगुवाई में 15 चुनाव संचालन व प्रबंधन समितियों का गठन किया गया। इसमें चुनाव दृष्टि पत्र समिति में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को प्रमुख, बलदेव तोमर को सह प्रमुख, वित्त प्रबंधन समिति में बलदेव भंडारी को प्रमुख और अनिल सैनी को सह-प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कुलदीप राणा को सह प्रमुख, उमेश बहुगुणा को जिला चुनाव कार्यालय समिति का अध्यक्ष, प्रीत मोहन शर्मा को सह प्रमुख नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जबकि राकेश गर्ग को मीडिया प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, प्रताप रावत को सह प्रमुख व मेला राम को भी इसमें जगह दी गई। इसके अलावा राजेश चौहान को सोशल मीडिया समिति प्रमुख जबकि नागवान को सह प्रमुख बनाया गया। विकेश तोमर को चुनाव प्रचार कक्ष समिति का अध्यक्ष, पवन चौधरी को सह प्रमुख नियुक्त किया गया। धीरज गुप्ता कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष जबकि देवेंद्र अग्रवाल को सह प्रमुख नियुक्त किया गया। वहीं बलजीत नागरा को भूतल यातायात समिति प्रमुख, सतीश को सह प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल चौधरी को आवास प्रबंधन समिति का अध्यक्ष, जबकि भूपेंद्र भंडारी को सह प्रमुख बनाया गया। शिवानी वर्मा को अतिथि सत्कार समिति का प्रमुख, जबकि नीति अग्रवाल सह प्रमुख रहेंगी। बाहरी राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए गठित समन्वय समिति का जिम्मा राजेंद्र ठाकुर को सौंपा गया। तारा दत्त शर्मा को इस समिति का सह प्रमुख बनाया गया। लघु नाटक, रथ यात्रा होर्डिंग इत्यादि लगाने के लिए गठित समिति का जिम्मा मेला राम शर्मा को सौंपा गया है, जबकि प्रकाश भाटिया इस समिति के सह प्रमुख रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed