{"_id":"631f767c0b3dfc658a6d7626","slug":"sirmaur-news-nahan-news-nehali-dhida-win-kabadhi-pratiyogita-in-nahan-nahan-news-sml4214825143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहली धीड़ा ने जमटा को हराकर जीती कबड्डी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहली धीड़ा ने जमटा को हराकर जीती कबड्डी स्पर्धा
विज्ञापन
भाजपा खेल प्रकोष्ठ की ओर से जमटा में रस्साकस्सी स्पर्धा के दौरान दम लगातीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। भाजपा खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधायक खेलकूद प्रतियोगिताएं-2022 के अंतर्गत सोमवार को जमटा खंड की प्रतियोगिताओं का आयोजन माता बाला सुंदरी मैदान जमटा में किया गया। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने किया।
इसमें धगेड़ा, पंजाहल, नेहली धीड़ा, बनेठी, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका, सेन की सैर, रामाधौण, और नावनी जमटा सहित 11 पंचायतों के कबड्डी खिलाड़ियों और कुश्ती पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजन के आकर्षण का केंद्र बनी।
कबड्डी में नेहली धीड़ा की टीम ने जमटा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-19 से हराया। विजेता टीम को 5100 और उपविजेता टीम को 3100 रुपये का इनाम दिया गया।
इस मौके पर विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि विधायक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों की सुविधा के लिए जमटा, कोलर, त्रिलोकपुर और सतीवाला चार खंड बनाए गए हैं। जमटा खंड की प्रतियोगिता के बाद त्रिलोकपुर, कोलर और सतीवाला में अगले चरण में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता के अलावा, भाजपा खेल प्रकोष्ठ के नरदेव शर्मा, सुशील शर्मा, राकेश गर्ग के अलावा नरेंद्र मोहिल सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि व खिलाड़ी मौजूद रहे।