{"_id":"63139f464cf3a25cdb024e4b","slug":"sirmaur-news-nahan-news-mahak-win-1500-meters-race-and-sakshi-win-shotput-pratiyogita-nahan-news-sml420523518","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 मीटर दौड़ में महक और शाटपुट में साक्षी रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 मीटर दौड़ में महक और शाटपुट में साक्षी रहीं विजेता
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू के खेल मैदान में शनिवार को छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में जामनीवाला स्कूल की महक प्रथम, पांवटा साहिब की वंशिका क्षेत्री द्वितीय व लानापालर स्कूल की तनिषा तृतीय स्थान पर रही। शाटपुट का खिताब जामनीवाला की साक्षी ने अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर ने कहा कि हर क्षेत्र में खिलाड़ियों की एक अलग पहचान है। प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव और ददाहू स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले की 16 पाठशालाओं की करीब 200 छात्राएं हिस्सा ले रहीं हैं।
इस दौरान छात्राओं का भव्य मार्चपास्ट आकर्षण का केंद्र रहा। इसका नेतृत्व कुमारी मनीषा ने किया। इस मौके पर आरओ रेणुका प्रदीप ठाकुर, प्रतियोगिता प्रभारी विवेक पाल, समरवीर कंवर, बीआरसीसी मनोज कुमार और एसएमसी अध्यक्ष सुनीता देवी सहित स्कूलों के प्रभारी व शिक्षक मौजूद रहे।