फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news fresh snow fall in chuddhar sirmaur on wednesday

चूड़धार चोटी पर हिमपात, निचले इलाकों में ओलावृष्टि

Thu, 10 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news fresh snow fall in chuddhar sirmaur on wednesday
सिरमौर की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर हुआ ताजा हिमपात। संवाद - फोटो : NAHAN
हरिपुरधार (सिरमौर)। सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। चोटी पर यह सीजन का दूसरा हिमपात है। इसके साथ-साथ गिरिपार क्षेत्र के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। जबकि मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

चूड़धार में बर्फबारी और निचले इलाकों में ओलावृष्टि होने से क्षेत्र के तापमान में अचानक भारी गिरावट आई है। इसके चलते गिरिपार क्षेत्र के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आसमान में सुबह से ही बदल छाए हुए थे। क्षेत्र में सुबह करीब पांच बजे कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को हरिपुरधार में दिन का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद करीब चार बजे क्षेत्र में ओलावृष्टि व बाद में बारिश होने से तापमान लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा ने बताया कि चूड़धार में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई है जिसके कारण चूड़धार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इन दिनों चूड़धार में मौसम काफी खराब है। इसलिए श्रद्धालु यात्रा पर न आएं। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते समिति का स्टाफ भी घर चला गया है। 30 नवंबर को प्रशासन की ओर से यात्रा पर रोक लगा दी जाएगी। उसके बाद पुजारियों के साथ वह भी अपने घर चले जाएंगे।
.......
मटर की फसल तबाह
हरिपुरधार समेत ऊंचाई वाले कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से किसानों की मटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बरसात के दिनों में अधिक बारिश होने के कारण मटर की 50 फीसदी से अधिक फसल पहले ही नष्ट हो चुकी है। ओलावृष्टि से बचीखुची फसल को भी तबाह कर दिया है। क्षेत्र में मटर का सीजन भी शुरू हो चुका है।

शुरुआती सीजन में किसानों को जहां मटर के अच्छे दाम मिल रहे थे। पिछले चार पांच दिनों से इसके दामों में भी भारी गिरावट आ गई है। दिवाली के समय जहां मटर 120 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था। इसके दाम अब घटकर अब 70 रुपये पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed