फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news five accused arrested in bhooppur golikand case in ponta sahibnow total arrested accused 8

Sirmour News: पांवटा के भूपपुर गोलीकांड मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news five accused arrested in bhooppur golikand case in ponta sahibnow total arrested accused 8
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर के भूपपुर में मारपीट के बाद युवक पर फायर करने के मामले में पुलिस ने रविवार को पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच टीम अब तक गोलीकांड मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किए जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि 21 दिसंबर को पांवटा साहिब के भूपपुर में देर शाम शिवपुर बरोटीवाला ग्राम निवासी महेंद्र सिंह (28) पुत्र सोहनलाल पर जानलेवा हमला हुआ था। जब महेंद्र सिंह अपनी गाड़ी का काम करवा रहा था, उस समय आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने गंडासी, रॉड और लोहे के पाइप से उस पर जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन

यही नहीं मारपीट के बाद भागते हुए हमलावरों ने कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि युवक के बाजू के समीप से गोली निकल गई थी लेकिन मारपीट में महेंद्र सिंह घायल हो गया था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपी दीपक चौधरी, साजिद अली व गौरव भंडारी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में अब रविवार को वारदात में शामिल पांच और आरोपियों मुकुल पुत्र विकास निवासी गांव पुरुवाला, तहसील पांवटा, कश्मीर सिंह उर्फ मंगी पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव आमवाला, तहसील पांवटा, टेक चंद उर्फ टिंकू पुत्र राम चंद्र निवासी माजरी तहसील व जिला अंबाला, हरियाणा, मेहरबान पुत्र कमरउदीन, निवासी गांव मेहरूवाला, डाकघर भंगानी साहिब और दीपक सैनी पुत्र विक्रम सैनी निवासी शक्ति कॉलोनी जगाधरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार 5 आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शीघ्र ही हमले में इस्तेमाल कट्टे को भी बरामद किया जाएगा। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed