फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news chuddhar yatra will be continues in sirmaur till 15 december

Sirmour News: चूड़धार यात्रा 15 दिसंबर तक चलेगी, फिर अप्रैल के बाद शुरू होगी

Thu, 01 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
sirmaur news chuddhar yatra will be continues in  sirmaur till 15 december
हरिपुरधार (सिरमौर)। इस बार चूड़धार यात्रा 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब यात्रियों को दिसंबर माह में भी चूड़धार यात्रा का अवसर मिलेगा। पिछले 16 दिन से चूड़धार में मौसम पूरी तरह साफ है, जिसके कारण अभी भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आमतौर पर चूड़धार यात्रा पर शिमला प्रशासन की ओर से 30 नवंबर को रोक लग जाती है। इस बार मौसम साफ रहने और प्याशली (देवता का जागरण) के लिए भारी संख्या में चूड़धार पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा की अवधि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि चूड़धार में अब तक तीन बार हिमपात हो चुका है। जहां 25 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। 9 नवंबर को पहला हिमपात हुआ था, जबकि 11 को दूसरा और 14 नवंबर को तीसरी बार हिमपात हुआ। 15 नवंबर के बाद चूड़धार में मौसम पूरी तरह से साफ है। हालांकि, सिरमौर प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगाई है, फिर भी श्रद्धालुओं का चूड़धार पहुंचना लगातार जारी है।
विज्ञापन

....
चूड़धार में ही रहेंगे स्वामी कमलानंद
15 दिसंबर के बाद मंदिर के पुजारी समेत मंदिर का पूरा स्टाफ अपने-अपने घर चला जाएगा। पुजारी व स्टाफ एक मई को ही चूड़धार लौटेगा। इस बीच स्वामी कमलानंद गिरि चूड़धार स्थित स्वामी श्यामानंद आश्रम में मई तक अकेले ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
15 दिसंबर से लगेगी यात्रा पर रोक
एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने बताया कि इस बार चूड़धार में अब तक कम बर्फबारी हुई है। पिछले कई दिन से मौसम साफ है। प्याशली के लिए भारी संख्या में चूड़धार पहुंच रहे श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए यात्रा को 15 दिसंबर तक जारी रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed