फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 20 roads were closed due to landslides in sirmaur

दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटा आम जनजीवन

Tue, 27 Sep 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news 20 roads were closed  due to landslides in sirmaur
राजगढ़ के पलाशला में सड़क पर मलबे को साफ करती जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में भारी भूस्खलन से बंद हुई 20 सड़कों पर दूसरे दिन भी आवाजाही ठप रही। इसके चलते सिरमौर के कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन और अन्य क्षेत्रों से टूट चुका है। लिहाजा, ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीते दिन बारिश से 132 सड़कें बंद थीं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर कई सड़कों पर आवाजाही बहाल की। मंगलवार को जिले के 20 सड़कों पर फिलहाल आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई है। नाहन मंडल में दो, शिलाई में तीन, संगड़ाह मंडल में चार, राजगढ़ में पांच और सराहां मंडल में छह सड़कें बंद होने से कई क्षेत्रों का आपस में संपर्क टूट चुका है।
विज्ञापन

नाहन-राजगढ़ वाया बागथन सड़क खैरी के समीप पुल ढहने से बंद है। कोट के समीप भी ये सड़क पूरी तरह ढह गई है। इस वजह से राजगढ़ के आसपास के इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से टूट चुका है। कई कामकाजी लोगों को रूट बदलकर लंबा सफर करके नाहन पहुंचना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, जो अपनी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पांवटा साहिब-शिलाई एनएच पर कच्ची ढांक धंसने आवाजाही अवरुद्ध है। इसके अलावा कई अन्य सड़कों पर भी आवाजाही न होने से लोग खासे परेशान हैं।
.....
जलशक्ति विभाग को 12.38 करोड़ रपये का नुकसान
भारी बारिश से जलशक्ति विभाग को 12.38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। विभाग की जिले में 302 पेयजल योजनाएं और 60 सिंचाई योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके चलते कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

.....
घराट, कच्चा मकान, गोशाला को नुकसान
बीते रविवार को हुई बारिश के बाद संगड़ाह के काकोग में भागचंद की गोशाला को 10,000, इसी गांव के रामलाल के पक्के मकान को 15,000 रुपये का नुकसान पहुंचा। इसके अलावा नेहरस्वार गांव के कर्मदिल के घराट को 50,000 रुपये का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed