फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 14 lakh rupees furgery with retired army person in kisankot ponta sahibcase filepolice investigation begin

Sirmour News: भूतपूर्व सैनिक से 14 लाख की ठगी, धोखाधड़ी का केस

Mon, 28 Nov 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news 14 lakh rupees furgery with retired army person in kisankot ponta sahibcase  filepolice investigation begin
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल में 14 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने एक भूतपूर्व सैनिक को नौकरी का झांसा देकर अपना शिकार बनाया। पांवटा साहिब उपमंडल के किशनकोट के रहने वाले भूतपूर्व सैनिक नरेश कुमार (45) पुत्र बनवारी लाल ने इसको लेकर पुरुवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरेश ने शिकायत में बताया कि एक निजी बैंक के एचआर विभाग का नाम लेकर उसको फोन किया गया। कॉलर ने कहा कि वह निजी बैंक के एचआर विभाग मुंबई से बोल रहे हैं। उनके पास भूतपूर्व सैनिकों के लिए कुछ नौकरियां हैं और बैंक की नाहन शाखा में सुपरवाइजर का पद खाली है। आप अपना आधार, पैन कार्ड, मार्कशीट व पासपोर्ट साइज फोटो भेज दें। साथ ही फाइल बनाने के लिए 4,000 रुपये भेज दें। नरेश ने तुरंत से राशि गूगल पे कर दी। फिर उन्होंने एक पत्र भेजा व 4,000 रुपये की धरोहर राशि और 12,500 फाइल अप्रूवल मेडिकल व पुलिस वेरिफिकेशन राशि मांगी और कहा कि ये रिफंडेबल है। पहली सैलरी पर वापस हो जाएगा। फिर उन्होंने 6,500 और 6,000 रुपये भेजे।
विज्ञापन

इसके बाद फिर उन्होंने 5,783 रुपये मांगे और खुद को एचआर मैनेजर बताने वाली ने अपना नाम स्नेहा नाम बताया। इसके बाद दूसरे दिन फिर उसी मोबाइल से फोन आया तो कहा कि दीक्षा मदान बात कर रही हैं। शिमला के संजौली की रहने वाली हैं और मुंबई में एचआर विभाग में तैनात हैं। फाइल रि-ओपन को 2,200 रुपये लगेंगे। शिकायतकर्ता ने गूगल से 2,200 रुपये फिर भेजे। फिर उसने 10,700 मांगे वो भी भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह अलग-अलग नाम से करीब 13 से 14 लाख रुपये ले लिए गए। पता किया तो नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुरुवाला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed