फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur news 1.89 lakh people worship mata balasundri in navratra utsav in trilokpur

नवरात्र मेले में 1.89 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता बालासुंदरी के दर्शन

Sun, 09 Oct 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
sirmaur news 1.89 lakh people  worship mata balasundri in navratra utsav in trilokpur
त्रिलोकपुर मंदिर में नवरात्र मेले के अंतिम दिन हवन यज्ञ में आहूति डालते एसडीएम रजनेश कुमार व अन्? - फोटो : NAHAN
कालाअंब (सिरमौर)। माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आयोजित आश्विन नवरात्र मेले का रविवार को समापन हो गया। उपमंडल दंडाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास रजनेश कुमार, तहसीलदार एवं मेला अधिकारी माया राम शर्मा के साथ मंदिर न्यास त्रिलोकपुर के कर्मचारियों ने प्रात: कालीन आरती व हवन में भाग लिया और विधिवत रूप से माता बालासुंदरी की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

26 सितंबर से नौ अक्तूबर तक चले नवरात्र मेले के दौरान 1,89,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से 1,18,37,580 रुपये नकद राशि, 35 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 13 किलो 231 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में अर्पित की गई। मेले के आखिरी दिन रविवार को करीब 13,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान 10,18,128 रुपये की नकद राशि, 3 ग्राम सोना तथा 550 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में अर्पित की।
विज्ञापन

मेले में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर और मेला परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए 90 सफाई कर्मचारी तैनात किए थे। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड के करीब 450 जवानों ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया। उपमंडल दंडाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास रजनेश कुमार ने बताया रविवार को नवरात्र मेला संपन्न हो गया। मेला शांतिपूर्ण और सौहार्द तरीके से चला। मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed