{"_id":"6a0c578522cf406ca50c8453","slug":"sirgul-majaraj-visit-ib-sarah-nahan-news-c-177-1-ssml1030-179036-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्वर्ण छड़ी 16 जून को श्रद्धालुओं के साथ धनला मंदिर पहुंचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्वर्ण छड़ी 16 जून को श्रद्धालुओं के साथ धनला मंदिर पहुंचेगी
विज्ञापन
धनला में आगामी शिरगुल महाराज शांत महायज्ञ को लेकर बैठक । स्रोत आयोजक
17 जून 2026 को होने वाले शिरगुल महाराज के शांत महायज्ञ होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिरगुल बिजट महाराज मंदिर धनला में मुख्य भंडारी के नेतृत्व में आगामी शिरगुल महाराज शांत महायज्ञ से संबंधित विशेष चर्चा के लिए बैठक हुई। बिजट महाराज मंदिर सराह में पावन उपस्थिति दर्ज की गई। राजा बिजट महाराज से शुभ आज्ञा प्राप्त की गई। इस दौरान भगत सिंह भंडारी, माधव राम शर्मा, पूरण सिंह भंडारी, विजय सिंह भंडारी व श्याम सिंह भंडारी मौजूद रहे।
बता दें कि पावन मुख्य मंदिर सराह से राजा बिजट महाराज की स्वर्ण छड़ी 16 जून 2026 को भव्य ब्ज़यंतरी एवं श्रद्धालुओं के साथ शिरगुल बिजट महाराज मंदिर धनला पहुंचेगी। 17 जून 2026 को होने वाले शिरगुल महाराज के शांत महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। खत आंजभोज नघेता के ग्राम धनला में 14 गांवों के लोग आयोजन में सहयोग कर रहे हैं। शिरगुल महाराज के इस विशाल महायज्ञ में लगभग 25 से 30 हजार भक्तों के आने की उम्मीद है। खत आंजभोज के ग्राम धनला में शिरगुल महाराज के शांत महायज्ञ के दौरान भक्तों का आवागमन को रोड का सुधार, खाने पीने की सुविधा, पार्किंग की सुविधा, ठहरने की सुविधा, खाने बनाने की सुविधा, खाना देने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है।