फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   silai bjp organised meeting in sataun

अपने हक के लिए सबको एकजुट हो सड़कों पर उतरना पड़ेगा: बलदेव तोमर

Mon, 04 Dec 2023 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
silai bjp organised meeting in sataun
- शिलाई भाजपा मंडल की सतौन में आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक बलदेव तोमर: स्त्रोत: मी
अपने हक के लिए सबको एकजुट हो सड़कों पर उतरना पड़ेगा : बलदेव तोमर
विज्ञापन

पांवटा साहिब। शिलाई भाजपा मंडल की बैठक सतौन में हुई जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने की। बैठक में पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर, सिरमौर प्रभारी अशोक ठाकुर और जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि 56 वर्ष से हाटी समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष करते रहे हैं। केंद्र सरकार ने हाटी बिल को संसद से पास कर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर राज्य सरकार को भेजा है। चार महीने बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार लटकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही भर्तियों में युवाओं को इसका नुकसान हो रहा है। युवाओं को अपने अधिकारों के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहाकि इस क्षेत्र के मंत्री होने के बावजूद भी लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। साथ ही कहा कि यह लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं है अब सबको एकजुट होकर सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिन्दुस्तानी आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed