फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shri ganesh sobhayatra in nahan

Sirmour News: गणपति बप्पा मोरेया....से गूंजा नाहन शहर

Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
shri ganesh sobhayatra in nahan
सचित्र-
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरेया....से गूंजा नाहन शहर
नाहन में शान से निकली गजानन की सवारी
नव युवक मंडल नाहन कर रहा है आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की धूम रही। शहर में गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नवयुवक मंडल नाहन ने शहर में गणपति बप्पा की शोभायात्रा भी निकाली। गणपति बप्पा मोरेया के जयकारों से शहर गूंज उठा। रथ पर सवार भगवान श्री गणेश की की ऊंची मूर्ति के आगे श्रद्धालु पूरी तरह से नतमस्तक दिखे।
शोभायात्रा गोबिंदगढ़ मोहल्ला से शुरू हुई। शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई जो कि कच्चा टैंक, छोटा चौक, बड़ा चौक, गुन्नूघाट, माल रोड से होते हुए हिंदू आश्रम पहुंची। यहां भगवान गणेश के लिए भव्य पंडाल लगाया गया। यहां पूरी आस्था के साथ भगवान श्री गणेश को लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश को प्रसाद लगाया। शाम के समय श्रीगणेश भगवान की आरती व भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवयुवक मंडल के प्रधान अमिल अग्रवाल उर्फ बिल्ला, बुद्दी बल्लव, अनिल शर्मा उर्फ टिप्पू, संजीव कश्यप, नीरज जैन समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व बड़ा चौक में शोभायात्रा के पहुंचने पर भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन ने रथयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान अमिल अग्रवाल ने बताया कि 7 सितंबर को सुबह 11 बजे पूजा अर्चना के बाद हिंदू आश्रम मेें गणपति महाराज को स्थापित किया जाएगा। इसके बाद भक्त उनके दर्शन कर पाएंगे। शाम को पांच बजे से भजन मंडली गणेश भगवान की स्तुति व गुणगान करेगी। आयोजन स्थल हिंदू आश्रम में 8 सितंबर को सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। देर शाम 5 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या होगी। 9 सितंबर को सुबह 11 बजे भगवान गणेश को हिंदू आश्रम से श्री पांवटा साहिब स्थित यमुना जी में मूर्ति को विसर्जित के लिए ले जाया जाएगा। इस मौके पर शहर की परिक्रमा भी होगी।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed