{"_id":"5289ac542679bd71bd39942565406b8f","slug":"shoper-attack-a-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग बेचने वाले व्यक्ति को दुकानदार ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग बेचने वाले व्यक्ति को दुकानदार ने पीटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Wed, 03 Feb 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र नाहन के तहत एक व्यक्ति ने नये बाजार के दुकानदार पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है। दुला राम निवासी लाणी तहसील शिलाई ने मंगलवार को सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि वह साढ़े तीन बजे के करीब नाहन के नया बाजार में बैग बेचने निकला था।
विज्ञापन
इस दौरान दुकानदार रवि दत्त शर्मा ने उससे बैग के बारे में पूछा और कहा कि अपने बैग उसकी दुकान में रख दे। जब बिक जाएंगे तो पैसे ले जाना, लेकिन उसने कहा कि वह बैगों को दुकान में नहीं रख सकता। इस पर रवि दत्त शर्मा ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने इसकी पुष्टी की।
विज्ञापन