फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shijgul devta besakhi mela rajgarh

Sirmour News: जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैखासी मेला शोभायात्रा के साथ शुरू

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
shijgul devta besakhi mela rajgarh
बैसाखी मेले के शुभारंभ पर राजगढ़ बाजार में शिरगुल महाराज की शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन

-देव पालकी की शोभायात्रा को रवाना कर उपायुक्त ने किया शुभारंभ

-घोषणा के बावजूद लोगों को अभी भी राज्य स्तरीय दर्जे का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में मंगलवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेला पारंपरिक रीति-रिवाजों और श्रद्धा के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने देवता की पालकी की शोभायात्रा को रवाना करके किया।

सुबह मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिरगुल देवता को भव्य पालकी में विराजमान कर पारंपरिक देव जातर (शोभायात्रा) निकाली गई। शोभायात्रा शिरगुल मंदिर से प्रारंभ होकर पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, सब्जी मंडी और हाब्बन मार्ग से होते हुए पूरे शहर की परिक्रमा कर नेहरू मैदान पहुंची।
विज्ञापन


नेहरू मैदान में पहुंचने पर देवता ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया, जिसके बाद जातर पुनः मंदिर की ओर रवाना हुई। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर देवता का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए हलवा, आइसक्रीम और शीतल पेयजल का वितरण भी किया गया। इस वर्ष मेले में एक नई परंपरा देखने को मिली, जिसमें शोभायात्रा के साथ आकर्षक देव झांकियां निकाली गईं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सांस्कृतिक मंचों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। इनमें डीएवी, एसवीएन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला, सरस्वती कला मंच और चेष्टा कला मंच के कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इससे पहले एसडीएम राजगढ़ एवं मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपायुक्त को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर स्थानीय विधायक रीना कश्यप ने भी मंदिर में माथा टेका और शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने शिरगुल देवता के जयकारे लगाकर श्रद्धा व्यक्त की।

---

इनसेट-

राज्य स्तरीय दर्जे का इंतजार जारी

गत वर्ष उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। इस कारण स्थानीय लोगों में निराशा बनी हुई है। इस वर्ष भी मेला जिला स्तरीय ही आयोजित किया गया। बता दें कि करीब 70 वर्षों से आयोजित हो रहा राजगढ़ का यह मेला क्षेत्र का सबसे प्राचीन मेला माना जाता है। बैसाख माह में आयोजित होने के कारण इसे स्थानीय भाषा में बिशु मेला भी कहा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed