फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sheena panchyat election

Sirmour News: पच्छाद की शीना पंचायत में दूसरी बार सर्वसम्मति से चुने जनप्रतिनिधि

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
sheena panchyat election
पच्छाद क्षेत्र की शीना पंचायत के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्य। संवाद
कॉमन -
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यशवंत ठाकुर को प्रधान, देवराज कश्यप को उपप्रधान चुना, वार्ड सदस्यों का भी निर्विरोध चयन

-उपप्रधान और सभी वार्ड सदस्यों का भी सर्वसम्मति से किया गया गठन

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। जिला सिरमौर पंचायत चुनावों में प्रदेशभर में मिसाल बनकर उभरा है। यहां नामांकन से पहले ही पंचायत प्रतिनिधियों को निर्विरोध चुना जा रहा है। शिलाई की टिटियाणा, पच्छाद की दाड़ो देवरिया के बाद अब अब तीसरी पंचायत शीना को निर्विरोध चुने जाने की खबर सामने आई है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने निर्विरोध चुने जाने वाली ग्राम पंचायत के विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपये राशि देने की घोषणा की है। इसे देखते हुए पच्छाद क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों में सर्वसम्मति बनाकर पूरी पंचायत को निर्विरोध चुनने के लिए बैठकों का दौर जारी है। पच्छाद में ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया के बाद अब शीना पंचायत भी निर्विरोध चुन ली गई है। जबकि कुछ पंचायतों में पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए हैं। जबकि पूरे पैनल के लिए बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन


शीना पंचायत भवन में एक सभा का आयोजन निवर्तमान प्रधान सुशीता देवी, पूर्व प्रधान उषा सूद, पूर्व बीडीसी मेंबर जगदीश चंद्र, पूर्व उपप्रधान सुभाष अत्री, पूर्व उपप्रधान कृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। ग्रामीणों ने लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से पंचायत का निर्विरोध चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नवंबर 2020 में डिलमन पंचायत से अलग होकर शीना नई पंचायत बनी थी। जनवरी 2021 के पंचायती राज चुनाव में भी पंचायत के पहले चुनाव सर्व सहमति से ही हुए थे। मई 2026 के चुनाव में लगातार दूसरी बार पंचायत में सर्वसम्मति से पूरा पैनल चुन लिया गया है। इसमें प्रधान पद पर यशवंत सिंह ठाकुर और उपप्रधान पद पर देवराज कश्यप को चुना गया है। इसी के साथ ही पंचायत के पांचों वार्डों शीना एक, शीना दो, धारों खराड, कांगर खोपर व अड़गू में भी प्रतिनिधि चुन लिया गए हैं। नव नियुक्त प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर ने बताया कि जल्द ही विकास खंड अधिकारी पच्छाद को पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुने जाने की सूची सौंप दी जाएगी।

पच्छाद क्षेत्र की कुछ ओर पंचायतों में भी सर्वसम्मति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। नामांकन प्रक्रिया तक कई और पंचायतें निर्विरोध चुने जा सकती हैं।

--संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed