फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sharp edged weapons blown between two ladies groups at Jaamna

जामना में तेजधार हथियार से हमला, एक महिला घायल

Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sharp edged weapons blown between two ladies groups at Jaamna
शिलाई (सिरमौर)। जनपद के गिरिपार क्षेत्र में महिलाओं के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हैरान कर देने वाली इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक अन्य महिला से मारपीट कर रही हैं।
विज्ञापन

इनमें से एक महिला ने धारदार हथियार से दूसरी महिला को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वहीं, एक अन्य महिला डंडे से भी घायल हुई महिला को पिटती दिखाई दी। उधर, राजबन पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश खूनी झड़प की वजह मानी जा रही है। मामला गिरिपार क्षेत्र के जामना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर महिलाओं की पहले बहसबाजी हुई। जमकर गालीगलौज भी हुआ। फिर तेजधार हथियार से एक-दूसरे को मारने का प्रयास किया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला लंबे समय तक खून से लथपथ और बेहोश पड़ी रही। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लिहाजा, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में उच्च स्वास्थ्य संस्थान के लिए रेफर किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस गंभीरता से जांच की जा रही है। पता चला है कि पुरानी रंजिश के चलते महिलाओं के बीच बहसबाजी और फिर मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed