फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sharad utsav ponta culture night

Sirmour News: तुम्हें दिल्लगी को भूल जाना पड़ेगा, मोहब्बत के गीत ने बांधा समां

Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sharad utsav ponta culture night
यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद
कंवर ग्रेवाल, कुलदीप शर्मा और आरजे शैंकी की टीम के तरानों पर खूब झूमें दर्शक
विज्ञापन

राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पांवटा की आखिर सांस्कृतिक संध्या
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने खूब समां बांधा। हिमाचल नाटी किंग कुलदीप शर्मा की नाटियों पर भी दर्शक खूब थिरके। इसके साथ ही आरजे शैंकी, रघुवीर सिंह और दिलजीत सिंह के तरानों ने भी दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर खूब महफिल जमाई। शरद उत्सव की सांस्कृतिक संध्या यादगार बन गई।
सांस्कृतिक संध्या की मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा रहीं। उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती सहित पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में पहुंच कर दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सबसे पहले एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने मुख्यातिथि और अन्यों को टोपी शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने यमुना शरद महोत्सव की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कलाकार पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल ने सांस्कृतिक संध्या में सूफी गानों से खूब मदहोश किया। तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आ कर तो देखो, रांझणा वे, छल्ला, मस्त, फजी फिरदी, फकीरा पीछे माया, ते फकीर फजे रब दे पीछे, आप ले फकीर, आप ले साई द नाम, नाम वाली, साड्डा काम मोहब्बत करते रहना, बिब्बा इश्क, पारंपरिक मुसादा गायन और कुंजड़ी मल्हार समेत एक के बाद एक सूफी गीत पेश कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उनसे पहले हिमाचल नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने दरोगा जी, रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा, शिल्पा शिमले वालीए समेत हिमाचली पहाड़ी गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। अन्य कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति व कार्यक्रम पेश कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
लोक गायक रघुवीर ठाकुर, शारदा शर्मा, दलजीत सिंह, अंजली, राजेश मलिक, ईश्वर शर्मा, एस त्यागी, आशी शर्मा, आरवी कौर, राजेश मलिक, सरला दांगी, करण सूर्यवंशी, रमेश कटोच, अंकी और भगत राम समेत स्थानीय कलाकारों ने श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।


इस अवसर पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी, असगर अली, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, एसएचओ देवी सिंह नेगी, अवनीत सिंह लांबा, चंद्रमोहन शर्मा, मधुकर डोगरी समेत नगर परिषद के पार्षदों सहित तथा अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।


.......बाक्स.....
चोट के बावजूद कार्यक्रम में पहुंची उपायुक्त
-सिरमौर की जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने पैर में चोट होने के बावजूद भी यमुना शरद महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंची। यमुना आरती के दौरान गोद में अपने छोटे बच्चे को उठा कर पूजा-अर्चना में भाग लिया। समाजसेवी आरपी तिवारी, राजेंद्र नेगी, एमएम शर्मा, संजय व संतोष गुलाटी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने एक बेहतर मां और अधिकारी का अपना फर्ज बखूबी निभाया, जो एक अधिकारी की कर्तव्य निष्ठा व समर्पण भावना को दर्शाता है।

........बाक्स...
दिल जीत गया दोनों कलाकारों का आह्वान
- यमुना शरद महोत्सव के मुख्य कलाकार पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल कार्यक्रम के दौरान सर्व धर्म एकता की सीख देकर गए। हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई भाइयों को आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

यमुना शरद महोत्सव के दौरान पंजाबी कलाकार कंवर  ग्रेवाल प्रस्तुति देते हुए: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed