{"_id":"68adb71b235d579eb50f181b","slug":"shant-parav-in-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-nhn1002-158119-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चाढ़ना में बिजट महाराज के शांत पर्व का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चाढ़ना में बिजट महाराज के शांत पर्व का समापन
विज्ञापन
चाढ़ना में बिजट देवता के शांत पर्व पर मौजूद श्रद्धालु। संवाद
भारी बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने भरी हाजरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार तहसील के चाढ़ना में आराध्य देव बिजट महाराज के शांत पर्व का समापन मंगलवार को हुआ। तीन दिन तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में देवता जागरण और यज्ञ का आयोजन किया गया। मंगलवार को भारी बारिश के बीच क्षेत्र के हजारों लोगों ने पर्व में हाजरी भर कर पुण्य कमाया।
देवता के गुर, पुजारी धर्म दत्त शर्मा, कमेटी प्रधान रण सिंह, स्वर्ण नेगी, सतीश कमल, भूपेंद्र सिंह, निरंजन सिंह आदि ने बताया कि यह शांत पर्व तीन वर्ष बाद होता है। पर्व को इसलिए मनाया जाता है ताकि गांव और क्षेत्र में देव कृपा बनी रहें। प्राकृतिक आपदा से बचाव हो और आपसी भाईचारा बना रहे।
शांत पर्व में देवता के गुर ने मंदिर की छत पर जाकर ग्रामीणों और इस पर्व में शामिल लोगों को आशीर्वाद दियां। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
....संवाद