{"_id":"689de111cc0025aff30eacfa","slug":"sexual-harassment-act-explained-to-girl-students-nahan-news-c-177-1-ssml1028-157201-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छात्राओं को यौन उत्पीड़न अधिनियम बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छात्राओं को यौन उत्पीड़न अधिनियम बताया
विज्ञापन
स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग ने नैनाटिक्कर में लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। महिला उद्यमिता और मासिक धर्म संबंधी विषय पर स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैना टिक्कर में जिला स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में संकल्प-हब की जिला मिशन समन्वयक कृतिका ठाकुर ने महिला एवं बाल विकास की केंद्र एवं राज्य योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, पीएमएमवीवाई अभियान और वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी विस्तृत जानकारी साझा की।
संकल्प-हब की लिंग विशेषज्ञ सोनम परमार ने महिला सशक्तीकरण के लिए बुनियादी आजीविका की जानकारी दी और मासिक धर्म तथा उससे जुड़े विषयों पर चर्चा की। प्रधानाचार्य संगीता भट्टी ने स्कूल में लड़कियों की सुरक्षा पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य अधिकारी ललित ने पोषण और एनीमिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्राओं को पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में डीएचईडब्ल्यू कर्मचारी, स्वास्थ्य अधिकारी, स्कूल शिक्षक/प्रधानाचार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और छात्राएं उपस्थित रहीं।