फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sewerage scheme in rajgargh

Sirmour News: राजगढ़ को बदबू और गंदगी से निजात मिलने की अब जगी आस

Fri, 26 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
sewerage scheme in rajgargh
राजगढ़ को गंदगी से निजात मिलने की जगी आस
विज्ञापन

डाॅ. मनदीप गुप्ता ने सीवरेज लाइन धरातल पर उतारने का किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रशासनिक उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ में सीवरेज न होने की समस्या काफी पुरानी है। जलशक्ति विभाग ने वर्ष 2020 में राजगढ़ शहर में सीवरेज बिछाने की योजना प्रारंभ की थी, जो अनेकों कारणों से धरातल पर नहीं उतर पा रही थी। यहां तैनात होने के बाद अधिशासी अभियंता डाॅ. मनदीप गुप्ता ने अपने सवा साल के कार्यकाल में इसे अमलीजामा पहनाने के लिए निरंतर प्रयास किया।
उन्होंने सीवरेज के ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नई भूमि का चयन किया, जिससे विभाग को करोड़ों रुपयों का लाभ हुआ। पहले चयनित भूमि में खड़ी ढलान व नाला होने से उसे सीधा करने पर करोड़ों रुपये डंगे लगाने पर खर्च करने पड़ते थे। नई चयनित भूमि समतल होने से वहां खर्चा कम है। यही नहीं सीवरेज पाइपें बिछाने का टेंडर छ: बार लगाया गया लेकिन विभिन्न कारणों से यह फाइनल नहीं हो पाया। उसके बाद इसके प्राक्कलन को बदलकर लगाया गया, जिसमें काफी ठेकेदारों ने भाग लिया और न्यूनतम बोली करने वाले का टेंडर गत दिन खुल गया है।
विज्ञापन

इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही राजगढ़ शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और सीवरेज सुविधा मिलने से शहर को बदबू व गंदगी से निजात मिलेगी। अधिशासी अभियंता डाॅ. मनदीप गुप्ता ने बताया कि करीब 21.73 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली शहर की सीवरेज योजना का चरणबद्ध कार्य किया जाएगा। इसमें करीब छ: करोड़ का सीवरेज पाइप लाइन बिछाने और करीब साठ लाख रुपये की लागत से बनने वाले टेंडर फाइनल हो गए हैं जिसका निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed