{"_id":"6accdb444de1c4036c0998d7","slug":"seva-setu-sivir-in-nahan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-191388-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सूर्य घर योजना के पंजीकरण के लिए नाहन में आज से लगेंगे सेवा सेतु शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सूर्य घर योजना के पंजीकरण के लिए नाहन में आज से लगेंगे सेवा सेतु शिविर
विज्ञापन
-13 से 15 अक्तूबर तक उपभोक्ताओं को मिलेगी सोलर पैनल, सब्सिडी और बैंक ऋण की जानकारी
-बिजली बिल और आधार कार्ड लेकर पहुंचें उपभोक्ता, मौके पर ही होगा ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड के नाहन परिचालन वृत्त की ओर से 13 से 15 अक्तूबर तक नाहन में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक और पात्र परिवारों का पंजीकरण किया जाएगा। शिविरों में उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के साथ योजना से जुड़ी तकनीकी और वित्तीय जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
उप-मुख्य अभियंता नाहन लोकेश ठाकुर ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित करना और योजना की पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना है। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण में सहायता दी जाएगी। सरकार से अधिकृत सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो घर की छत के अनुसार एक, दो, तीन किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल, उनकी लागत, उपकरणों की वारंटी और नेट मीटरिंग की जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ताओं को बैंक ऋण की सुविधा के संबंध में जानकारी देने के लिए सरकारी बैंकों के प्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। योजना के तहत दो लाख रुपये तक के सोलर ऋण पर 5.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर और बिना अतिरिक्त गारंटी ऋण सुविधा से जुड़ी प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की सब्सिडी, पात्रता नियमों और नेट मीटरिंग के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोकेश ठाकुर ने जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और पंजीकरण करवाएं। इसके लिए अपने साथ नवीनतम बिजली बिल और आधार कार्ड लाना होगा। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर अपनाने से उपभोक्ता बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं और नियमों के अनुसार अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देकर भी लाभ उठा सकते हैं।-- -- -- -- -
विज्ञापन
-बिजली बिल और आधार कार्ड लेकर पहुंचें उपभोक्ता, मौके पर ही होगा ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड लिमिटेड के नाहन परिचालन वृत्त की ओर से 13 से 15 अक्तूबर तक नाहन में तीन दिवसीय सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक और पात्र परिवारों का पंजीकरण किया जाएगा। शिविरों में उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के साथ योजना से जुड़ी तकनीकी और वित्तीय जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
उप-मुख्य अभियंता नाहन लोकेश ठाकुर ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रोत्साहित करना और योजना की पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना है। शिविर में उपभोक्ताओं को योजना के राष्ट्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण में सहायता दी जाएगी। सरकार से अधिकृत सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे, जो घर की छत के अनुसार एक, दो, तीन किलोवाट या इससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल, उनकी लागत, उपकरणों की वारंटी और नेट मीटरिंग की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इच्छुक उपभोक्ताओं को बैंक ऋण की सुविधा के संबंध में जानकारी देने के लिए सरकारी बैंकों के प्रतिनिधि भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। योजना के तहत दो लाख रुपये तक के सोलर ऋण पर 5.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर और बिना अतिरिक्त गारंटी ऋण सुविधा से जुड़ी प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की सब्सिडी, पात्रता नियमों और नेट मीटरिंग के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
लोकेश ठाकुर ने जिले के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं से अपील की कि वे शिविरों में पहुंचकर योजना की जानकारी लें और पंजीकरण करवाएं। इसके लिए अपने साथ नवीनतम बिजली बिल और आधार कार्ड लाना होगा। उन्होंने कहा कि रूफटॉप सोलर अपनाने से उपभोक्ता बिजली खर्च में बचत कर सकते हैं और नियमों के अनुसार अतिरिक्त बिजली ग्रिड को देकर भी लाभ उठा सकते हैं।