Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Set goals during student life itself: Ramakant Thakur

विद्यार्थी जीवन में ही लक्ष्य निर्धारित करें : रमाकांत ठाकुर

Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Set goals during student life itself: Ramakant Thakur
डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद
बोले, अखबार रोज पढ़ें, रहेंगे अपडेट, लक्ष्य हासिल करने में मिलेगी मदद
विज्ञापन


डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विद्यार्थी जीवन ही लक्ष्य निर्धारित करने की सबसे सही उम्र है। 13 से 19 साल की उम्र वह है जो आपके कॅरिअर को बेहतर बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। इस उम्र में खुद को संभाल लिया तो आप बेहतर कॅरिअर के साथ अच्छा जीवन व्यतीत कर पाएंगे, यदि इस उम्र में गलत चीजों में फंसकर भटक गए तो कॅरिअर बर्बाद होने से कोई नहीं रोक सकता।

डीएवी स्कूल नाहन में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में ये बात डीएसपी मुख्यालय नाहन रमाकांत ठाकुर ने कही। उन्होंने विद्यार्थियों से इसी उम्र में अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। डीएसपी ने कहा कि कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के पटियालकर गांव के रहने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल हाल ही में बलिदान हुए। वे उनके स्कूल के सहपाठी रहे हैं। बचपन से ही नमांश को भारतीय वायु सेना में एक प्रतिष्ठित फाइटर पायलट बनने का शौक था।
विज्ञापन


उन्होंने 13 साल की छोटी सी उम्र में ही लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उनकी अल्मारी में उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता, जिस मुल्क की सरहद की निगहबान हैं आंखें.., पंक्ति लिखी रहती थी। आज उनकी सफलता पर पूरा देश नाज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने विद्यार्थियों को रोज अखबार पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अखबार पढ़ने से आसपास की चीजों से अपडेट रहेंगे और अपना लक्ष्य निर्धारित करने में इससे मदद मिलेगी। रोज अखबार पढ़ना आपके कॅरिअर को बना सकता है। उन्होंने कहा कि हमें कानून की जानकारी होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति गुनाह करने के बाद यह कहकर नहीं बच सकता कि उसे कानून की जानकारी ही नहीं थी।

इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने उनको सम्मानित किया। डीएसपी ने साइबर क्राइम और नशे पर भी विद्यार्थियों को सचेत किया। नशा युवाओं के साथ-साथ समाज और देश के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। इसके बारे में भी उन्होंने कई उदाहरण देकर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से इंटरनेट का उपयोग करने के दौरान अच्छा कंटेंट देखने और अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे पाने का प्रयास करने का भी आह्वान किया।


छात्रा ओशिन पुंंडीर ने कहा कि कार्यक्रम बहुत ज्ञानवर्धक रहा। उदाहरण देकर जिस ढंग से कॅरिअर के लिए समझाया वह बहुत रोचक रहा।

छात्रा सानिया शर्मा ने कहा कि आज से पहले कॅरिअर और नशे पर इतने सरल और सहज तरीके से किसी ने भी जागरूक नहीं किया।

शिक्षक इसरार मोहम्मद ने कहा कि कार्यक्रम बेहद प्रेरणादायी रहा। विद्यार्थियों को उनके कॅरिअर को लेकर प्रेरित किया गया।

प्रधानाचार्य जसविंद्र वर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम एक अच्छा प्रयास है। इससे युवाओं को समय पर सचेत रहने की सीख मिलती है।

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

डीएवी स्कूल नाहन में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed