{"_id":"679395c3bcd22711ec014835","slug":"self-defance-programme-in-girls-school-dadhau-nahan-news-c-177-1-ssml1028-141954-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हाथ, पांव और बाजू से पंच चलाने पर किया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हाथ, पांव और बाजू से पंच चलाने पर किया प्रशिक्षित
विज्ञापन
राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करती छात्राएं। संवाद
हाथ, पांव और बाजू से पंच चलाने पर किया प्रशिक्षित
ददाहू कन्या स्कूल में तीन दिन चला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय कन्या उच्च पाठशाला ददाहू की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय नाहन के सौजन्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे जिससे कि जरूरत पड़ने पर वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। जिला पुलिस के मुख्य आरक्षी राहुल राणा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए उन्हें हाथ पांव व बाजू से पंच चलाने की विस्तृत जानकारी दी।
ददाहू वृत्त के पर्यवेक्षक वीर सिंह शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में लड़कियों को आत्मरक्षा के कौशल का विकास करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे कि भविष्य में बालिकाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पार्वती शर्मा कांता देवी वासुदेव आदि मौजूद रहे।
-- -संवाद