{"_id":"679258278f47e7fcf5088c6b","slug":"scuffle-between-two-youths-after-abusive-language-at-paonta-bus-stand-nahan-news-c-177-1-ssml1030-141917-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा बस स्टैंड पर दो युवकों में गाली-गलौज के बाद हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा बस स्टैंड पर दो युवकों में गाली-गलौज के बाद हाथापाई
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक से धारदार हथियार पकड़ा, जांच शुरु
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में दो युवकों में बहसबाजी और गाली-गलौज हुआ। इस दौरान मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच उनमें मारपीट तक हो गई। एक युवक ने धारदार हथियार निकाल लिया। गनीमत रही कि भीड़ ने आरोपी युवक को काबू कर लिया गया। इससे बड़ी वारदात होने से टल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी युवक से धारदार हथियार कब्जे में ले लिया।
पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब बस स्टैंड पर किसी बात को लेकर दो युवकों में जोर-जोर से बहसबाजी और गाली-गलौज शुरू हुआ। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक व्यक्ति ने हाथ में धारदार हथियार निकाल लिया। बस स्टैंड पर शोर मचते ही बड़ी संख्या में वहां लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पांवटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लड़ने वालों युवकों में धीरज निवासी सतौन और मुकुल राज निवासी वार्ड-12 पांवटा साहिब शामिल हैं। इस दौरान धीरज ने हाथ में धारदार चाकू हाथ में पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को काबू कर लिया। धीरज से हथियार कब्जे में लिया गया है। आरोपी युवक से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपी से धारदार हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस टीम गहनता से जांच में जुट गई है।
बाइक सवारों ने मोबाइल छीना
पांवटा शहर में छपटमार गिरोह फिर सक्रिय होने लगा है। फूलपुर पंचायत की महिला समूह की प्रधान अनिता चौधरी पांवटा के मुख्य बाजार में खरीदारी करने आई थी। वह फोन पर बात कर रही थीं। अचानक अज्ञात बाइक सवारों ने मोबाइल छपट लिया। एक ई रिक्शा चालक समेत कुछ लोगों ने पीछा भी किया। लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस थाना पांवटा में शिकायत दे दी है। डीएसपी पांवटा मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि शिकायत पर जांच की जा रही है। संवाद