फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scst joint morcha strike for their demand in nahan

संवैधानिक प्रावधानों की शवयात्रा निकालने पर भड़का संयुक्त मोर्चा

Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
scst joint morcha strike for their demand in nahan
उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। एससी/एसटी संयुक्त मोर्चा ने संवैधानिक प्रावधानों की गैर संवैधानिक तरीके से शव यात्रा निकालने वाले क्षत्रिय एवं सवर्ण समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नाहन में प्रदर्शन किया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज करने की मांग की। मांगों को लेकर शहर में रैली निकालने को लेकर जिलेभर से आए मोर्चा के दर्जनों लोग नाहन बस अड्डे पर एकत्रित हुए। इसके बाद मोर्चा के पदाधिकारियों की ओर से प्रशासन से रैली निकालने की अनुमति मांगी गई। प्रशासन से रैली निकालने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन

इसके बाद वह सभी शांत तरीके से एसपी कार्यालय के समीप पहुंचे जहां थाना प्रधान मानवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने उनको आगे जाने से रोक दिया। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि ज्ञापन देने के लिए चार लोग ही आगे जाएंगे। इसके बाद वहां इस मसले पर शांतिपूर्ण तरीके से दोनों के बीच वार्ता हुई। आधे घंटे की माथा पच्ची के बाद एससी/एसटी संयुक्त मोर्चा को वहां से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालने की अनुमति मिली। इसके बाद दर्जनों लोगों ने जय भीम.., जैसे नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सवर्ण मोर्चे द्वारा गैर संवैधानिक तरीके से संवैधानिक प्रावधानों की शव यात्रा निकाली जा रही है। जबकि उपायुक्त शिमला ने उनको सिर्फ दो घंटे की पदयात्रा की इजाजत दी थी लेकिन वह संवैधानिक प्रावधान की अर्थी निकाल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सिरमौर में पहुंचने पर इस अर्थी को नष्ट किया जाए। इसे निकालने वाले लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए, जिस पर उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल मंगेट, सुरेंद्र सिंह धर्मा, गीता सिंह माहिया, विनोद, मदन रांटा, वाल्मीकि सभा नाहन के प्रधान विजय चौरिया, रविदास सभा नाहन के प्रधान अमर सिंह, ईश्वर, रामलाल, सन्नी, तपेंद्र, नरेश चौहान आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। उधर, दलित शोषण मुक्ति मंच ने भी नाहन में इस मुद्दे पर प्रेसवार्ता की। इसके बाद संयोजक आशीष कुमार की अगुवाई में उपायुक्त को ज्ञापन देकर शव यात्रा निकालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संतोष कपूर, इंद्रजीत सिंह, अमिता चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed