फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   scrub typhus cases in sirmour

Sirmour News: डेंगू के साथ स्क्रब टायफस का कहर, 149 पहुंचा आंकड़ा

Thu, 14 Sep 2023 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 14 Sep 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
scrub typhus cases in sirmour
जिले में एक दिन में आए स्क्रब टायफस के 71 मामले
विज्ञापन

ऊपरी इलाकों में स्ट्रब टायफस तो निचले इलाकों में आ रहे डेंगू के मामले

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर में डेंगू के बाद अब स्क्रब टायफस के मामले काफी अधिक बढ़ गए हैं। अबतक डेंगू के मामले स्क्रब टायफस के मुकाबले काफी कम थे। अब तक स्क्रब टायफस के 149 मामले सामने आ चुके हैं। 12 सितंबर तक ऐसे मरीजों का आंकड़ा 78 था, जबकि डेंगू के 132 मरीज हैं।

दरअसल, जिला सिरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों से स्क्रब टायफस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ये जीवाणु जनित संक्रमण है, जो तेजी से फैल रहा है। अब तक 10 लोगों की इस रोग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। जबकि, जिले के मैदानी इलाकों से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल काॅलेज नाहन में रोजाना बुखार से पीड़ित रोगी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कई मरीजों को तेज बुखार के साथ सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और शरीर में अकड़न की शिकायतें हैं। मेडिकल काॅलेज की मेडिसिन ओपीडी में रोजाना 150 से ऐसे ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की आंकड़ा भी बढ़ रहा है। डेंगू और स्क्रब टायफस के मामले आने से कई लोगों में खौफ बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ रही है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को डेंगू और स्क्रब टायफस की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

...

विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान

स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। लोगों को डेंगू और स्क्रब टायफस से बचने के उपायों के साथ सावधानियां बरतने की हिदायत दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर ने जिले के सभी बीएमओ को इस बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

....

सभी अस्पतालों में डेंगू और स्क्रब टायफस रोगों की रोकथाम की पूरी व्यवस्था है। विभाग के पास दवाइयां उपलब्ध हैं। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुखार से पीड़ित लोग स्वयं अपना उपचार न करें, बल्कि चिकित्सीय जांच कराएं। जिले में स्क्रब टायफस के 149 और डेंगू के 132 मामले सामने आ चुके हैं। -डाॅ. अजय पाठक, सीएमओ, सिरमौर













स्क्रब टायफस की रोकथाम को लेकर विभाग लोगों को जागरुक करने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed