फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   science lab of moginand school

Sirmour News: दो करोड़ से बन रही विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य अंतिम चरण में पहुंचा

Sun, 01 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
science lab of moginand school
मोगीनंद स्कूल में निर्माणाधीन विज्ञान लैब। संवाद
विकास की बात--
विज्ञापन

सचित्र--
दो करोड़ से बन रही विज्ञान प्रयोगशाला का कार्य अंतिम चरण में पहुंचा
भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशाला का हो रहा निर्माण
प्रयोगशाला के साथ तीन कमरों के बनने से अलग स्थापित होगा विज्ञान खंड
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद में निर्माणाधीन विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। जल्द ही इसका निर्माण पूरा करके विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मोगीनंद विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला के तीन खंड करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे हैं। इससे जमा एक और जमा दो के विज्ञान संवर्ग के विद्यार्थियों को प्रयोग अभ्यास करने के लिए दूर-दराज के स्कूलों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक से निर्माण की जा रही इस प्रयोगशाला का काम लगभग पूरा होने वाला है। इसके निर्माण कार्य का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशाला के साथ-साथ तीन कमरे भी निर्मित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में एक तरह से अब विज्ञान खंड अलग से स्थापित हो जाएगा जिससे विज्ञान संवर्ग की कक्षाओं को संचालित करने के लिए कमरों की कमी आड़े नहीं आएगी। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए प्रयत्नशील है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस शैक्षणिक सत्र में विद्यालय के छात्रों को अपनी ही प्रयोगशाला में प्रयोग अभ्यास की सुविधा मिलेगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने बताया कि विद्यालय में बन रही विज्ञान प्रयोगशाला का काम लगभग 90 फीसदी तक हो गया है। इसके निर्माण से विद्यालय के विद्यार्थियों को अब दूसरे स्कूलों में प्रैक्टिकल के लिए नहीं भागना पड़ेगा।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed