{"_id":"573f4d084f1c1b7056ac72d2","slug":"school-time-table-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से बेहाल बच्चे, अभिभावक बोले, निजी स्कूलों में बदले टाइम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से बेहाल बच्चे, अभिभावक बोले, निजी स्कूलों में बदले टाइम
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Fri, 20 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा क्षेत्र में इस बार बदन झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। बढ़ते तापमान से स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही है। स्कूल से लौटते वक्त सबसे ज्यादा मौसम गर्म होता है। एस सप्ताह से तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार तक पहुंच रहा है। इस कारण भारी उमस व गर्म लू के थपेड़े जान के आफत बनते जा रहे है। इसलिए अभिभावकों ने शुक्रवार को एसडीएम पांवटा को एक ज्ञापन सौंप कर जिला व स्थानीय प्रशासन से निजी स्कूलों का समय बदलने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
अभिभावकों भरत ठाकुर, रेखा देवी, प्रिया, पंकज भटनागर, इरफान, ममता, अश्वनी रॉय, मनीष तोमर, किरण, सुखदेव सिंह, दिनेश कुमार, बबली, रामचंद्र, कमलेश, बक्शी राम, बाला शर्मा, रीना देवी, कविता, अनुप्रिया, शांति देवी व विमला देवी का कहना है कि इस वर्ष मई में ही जुलाई जितनी गर्मी हो चुकी है। बच्चों का भीषम गर्मी में स्कूल जाना व पढ़ाई कर पाना बेहद कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी से बीमार होने का खतरा बना है। इसलिए एसडीएम पांवटा व जिला प्रशासन से मांग की गई है कि सभी निजी स्कूलों में समय सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाए। इस संदर्भ में पांवटा व जिले के ज्यादा गर्मी वाले क्षेत्रों में नए आदेश जल्द जारी कर दिए जाए। सप्ताह भर से पांवटा का पारा 40 से साढ़े 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर 2 बजे के बीच बच्चों की छुट्टी होती है। उस समय तक खूब प्रचंड गर्मी हो जाती है बदन झुलसा देने वाली गर्मी में नौनीहाल बेहाल नजर आते हैं।
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने कहा कि अभिभावकों की तरफ से लिखित ज्ञापन मिला है। इसमें गर्मी के चलते स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कतों से अवगत करवाया गया है। अभिभावकों की मांग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा।