फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school reopen in sirmaure after long leave

Sirmour News: अवकाश के 38 दिन बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम संख्या में पहुंचे बच्चे

Tue, 30 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
school reopen in sirmaure after long leave
प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में कागजी कार्यवाही मशगूल सीएचटी व शिक्षक। संवाद
लाइव--
विज्ञापन

सचित्र-
अवकाश के 38 दिन बाद खुले स्कूल, पहले दिन कम संख्या में पहुंचे बच्चे
नाममात्र की पढ़ाई, छोटी कक्षाओं में परिचय और बड़ी कक्षाओं में हुई साफ-सफाई
कन्या स्कूल में 200, शमशेर स्कूल में 60, प्राइमरी में 9 और 33 बच्चे रहे मौजूद
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिले में 38 दिन के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के स्कूल खुले। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन बहुत ही कम संख्या में बच्चे स्कूल पहुंचे। जिला मुख्यालय नाहन के दो प्रमुख स्कूलों समेत केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं में भी बच्चों की उपस्थिति नाममात्र की रही।
कम बच्चों के कारण अधिकतर स्कूलों में कक्षाओं का संचालन नहीं हुआ। बड़ी कक्षाओं के बच्चे अंडर-14 व 19 वर्ग की खेलकूद को लेकर जागरूक किए गए। स्कूल प्रबंधन ने एनसीसी और एनएसएस शिविर आयोजित करके स्कूल परिसर और क्यारियों की सफाई कार्य को अंजाम दिया। प्राथमिक स्कूलों में भी बच्चे मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन

समय सुबह 11:35 बजे। प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन। एक व्यक्ति स्कूल परिसर में उगी घास को उखाड़ता दिखा। जगह-जगह घास के ढेर लगे थे। एक कमरे में तीन-चार बच्चे और महिला अध्यापक नजर आईं। केंद्रीय मुख्य शिक्षिका के कमरे में शिक्षिकाएं कागजी कार्यवाही में जुटी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू चौहान ने बताया कि पहले दिन 100 बच्चों में से 9 बच्चे ही स्कूल पहुंचे, पहले दिन सभी बच्चों से छुट्टियों को लेकर बात की गई। शिक्षकों ने कागजी और ऑनलाइन कार्य किए।
समय 12:00 बजे। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नाहन। स्कूल के छोटे परिसर में एक ओर जहां विद्यार्थी घास उखाड़ते नजर आए। वहीं दूसरी ओर तीन लड़के पानी ढोते दिखाई दिए। यहां एनएसएस प्रभारी राकेश मोहन की देखरेख में एनएसएस का विशेष शिविर लगाया गया।
प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने बताया कि पहले दिन 516 बच्चों में से 60 बच्चे ही स्कूल पहुंचे। इसलिए पहले दिन एनएसएस शिविर लगाया गया। सुबह शारीरिक प्रवक्ता विवेक पाल ने खेलकूद स्पर्धा को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।

समय 12:30 बजे। कन्या स्कूल नाहन। स्कूल में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। उप-प्रधानाचार्य एक कक्षा में छात्राओं से बातचीत करती नजर आई। प्रधानाचार्य डॉ. आशिमा राघव ने बताया कि पहले दिन करीब 200 छात्राएं ही स्कूल पहुंची।

समय 12:35 बजे। प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला कन्या नाहन। स्कूल में छोटे बच्चे यहां वहां भागते दिखे। ऊपर बाहर परिसर में कई बच्चे भोजन करते दिखे। केंद्रीय मुख्य शिक्षक नरेंद्र मोहिल ने बताया कि पहले दिन 108 बच्चों में से 33 ही बच्चे स्कूल आए।
सभी स्कूल प्रभारियों ने उम्मीद जताई कि एक-दो दिन में बच्चों की मौजूदगी शत प्रतिशत होगी।
----संवाद

प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में कागजी कार्यवाही मशगूल सीएचटी व शिक्षक। संवाद

प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में कागजी कार्यवाही मशगूल सीएचटी व शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed