फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   schoo;l lectures meeting in nahan

Sirmour News: डॉ. आईडी राही बने स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर के प्रधान

Sun, 08 Jun 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
schoo;l lectures meeting in nahan
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद पुंडीर। सं
सचित्र--
विज्ञापन

डॉ. आईडी राही बने स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर के प्रधान
डाइट नाहन में आयोजित हुई स्कूल प्रवक्ता संघ की आमसभा
रिक्त पदों को गया भरा, आमसभा के बाद हुई प्रेसवार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। स्कूल प्रवक्ता संघ सिरमौर की आमसभा डाइट नाहन में हुई। आमसभा में वर्तमान प्रधान सुरेंद्र पुंडीर को राज्य कार्यकारिणी में चेयरमैन बनने से खाली हुए पद को लेकर चुनाव हुए।
सर्वप्रथम वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने सभा में उपस्थित सभी चुनाव अधिकारियों और प्रवक्ता साथियों का स्वागत किया और पूरे सदन की ओर से सुरेंद्र पुंडीर जी को राज्य स्तर पर चेयरमैन बनने पर बधाई दी। उसके बाद लगभग दो दर्जन प्रवक्ता साथियों ने अपनी बात रखी। जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर ने अपना त्याग पत्र सौंपा, महासचिव डॉ. आईडी राही, वित्त सचिव एवं विजय वर्मा ने भी अपना त्यागपत्र सौंपा, जिन्हें सदन द्वारा स्वीकार किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद डॉ. आईडी राही पूर्व जिला महासचिव ने बैठक के मुख्य एजेंडे जिले की नई कार्यकारिणी के गठन को सबके सामने रखा। इस आमसभा के अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक पूर्व राज्य उपाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य नरेंद्र नेगी की देख-रेख में नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया हुई। इसमें जिला अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नाम मांगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डॉ. आईडी राही को सर्वसम्मति से जिला प्रधान, दिनेश शर्मा को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। जबकि लाल सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष और ओम प्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान मनोनीत किया गया।

इसके बाद हुई प्रेसवार्ता में विद्यालय प्रवक्ता संघ के नवनियुक्त राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर ने प्रवक्ता संघ की आगामी नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ प्रयास करेगा कि राज्य के प्रत्येक जिले में जाकर प्रवक्ताओं की समस्याओं को सुने और सामूहिक मांगों जैसे महंगाई भत्ते के साथ-साथ संशोधित वेतनमान के लंबित एरियर आदि के भुगतान के लिए अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ सामंजस्य बनाकर एक ज्वाइंट एक्शन प्लान तैयार किया जाए। वर्तमान समय में प्रवक्ता संघ की कैडर संख्या प्राथमिक शिक्षक संघ के बाद दूसरे नंबर पर है। शिक्षा निदेशालय के एक होने के बाद प्रवक्ता संघ का कार्यक्षेत्र बहुत अधिक व्यापक एवं महत्वपूर्ण हो गया है।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed