फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   School bus overturns on Solan-Sirmaur border, 11 children and teacher injured

Sirmour News: सोलन-सिरमौर सीमा पर स्कूल बस पलटी, 10 बच्चे और अध्यापिका घायल

Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
School bus overturns on Solan-Sirmaur border, 11 children and teacher injured
मरयोग के पास हादसा, घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा इलाज, अध्यापिका आईजीएमसी रेफर
विज्ञापन

अभिभावकों ने जताई नाराजगी, बोले-बस पहले भी बस हादसे का हो चुकी शिकार
स्कूल प्रबंधन पर सुरक्षा की अनदेखी के लगाए आरोप

अभिभावकों ने लगाया लापरवाही का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)/सोलन। गिरिपुल के पास सोलन और सिरमौर जिले की सीमा पर स्थित मरयोग में एक निजी स्कूल की मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलट गई। इस हादसे में 10 विद्यार्थी और एक स्कूल की महिला अध्यापिका घायल हो गईं।
महिला अध्यापिका को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। सभी घायलों को तुरंत निजी वाहनों से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। गनीमत रही कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही सिरमौर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बस में दुर्घटना के समय करीब 16 बच्चे सवार थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मरयोग के बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टी के बाद छोड़ने के लिए बस सिरमौर के राजगढ़ की ओर जा रही थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे स्कूल से कुछ दूरी पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस सड़क से पलटकर खाई में गिर गई। बच्चों ने बताया कि हादसा करीब तीन बजे हुआ, जब चालक गियर बदल रहा था। इस दाैरान बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान बस ने दो से तीन पलटे खाए। अस्पताल में मौजूद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह बस दूसरी बार सड़क हादसे का शिकार हुई है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बच्चों की जान को खतरे में डालकर इस बस का संचालन किया जा रहा है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल 10 बच्चों और एक महिला अध्यापिका को उपचार के लिए लाया गया था। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। घायलों के एक्स-रे सहित अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं। अध्यापिका को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा की कि सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।

पुलिस थाना प्रभारी पच्छाद जय सिंह ने बताया कि बस हादसे में घायल बच्चों को सोलन अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि बस कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed