{"_id":"6756e61773de7ec4460ea5be","slug":"scholarship-distribution-function-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-138500-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन कॉलेज में ज्योति शर्मा और मोहिंदर को दी 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन कॉलेज में ज्योति शर्मा और मोहिंदर को दी 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
नाहन कॉलेज में छात्र को डॉ सुरेश जोशी व निरुपमा जोशी छात्रवृत्ति प्रदान करते मुख्यातिथि। संवाद
सचित्र--
नाहन कॉलेज में ज्योति शर्मा और मोहिंद्र को दी 50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति
डॉ. सुरेश जोशी और निरुपमा जोशी वार्षिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत दी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में डॉ. सुरेश जोशी व निरुपमा जोशी वार्षिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में डॉ. सुरेश कुमार जोशी और निरुपमा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को इस छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी दी। मंच संचालक डॉ. रविकांत शर्मा ने बताया कि इस छात्रवृत्ति योजना का आरंभ सत्र 2019-20 से अनुज जोशी व एंबर जोशी ने डॉ. सुरेश कुमार जोशी व निरुपमा जोशी की 50वीं विवाह सालगिरह के अवसर पर प्रतिवर्ष महाविद्यालय के एक छात्र व एक छात्रा को 50,000/-(पचास-पचास हजार) रुपये की धनराशि प्रदान करने का निर्णय लिया और यह योजना शुरू की। इसका लाभ केवल वही विद्यार्थी ले सकता है जो बीपीएल से हो या फिर उसके परिवार की सालाना आय एक लाख रुपये से कम हो।
इसके बाद छात्रा वर्ग में ज्योति शर्मा और छात्र वर्ग में मोहिंद्र को पचास-पचास हजार रुपये की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
इस अवसर पर छात्रवृत्ति समिति के संयोजक सहायक आचार्य डॉ. अनूप कुमार, उपप्राचार्य डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. नीलकांत, डॉ. भारती, महाविद्यालय छात्रवृत्ति समिति के सदस्यों में प्रो. देवेंद्र कुमार और प्रो. बीआर ठाकुर, महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक और लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद